महिला दिवस पर सीएम योगी ने स्वच्छता पर विशेष काम करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
गाँव कनेक्शन 8 March 2018 12:37 PM GMT

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज यहां उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग 'स्वच्छ शक्ति 2018' सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभन्नि गाँवो की करीब दस हजार महिला ग्राम प्रधानों तथा दो हजार महिला स्वच्छता स्वच्छाग्रही (मोटीवेटर) ने हिस्सा लिया। स्वच्छता की दिशा में विशेष काम करने वाली महिलाओं को इस सम्मेलन में सम्मानित भी किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के आशियाना बंगला बाजार में स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में किया गया।
इस कार्यक्रम में गाँवों को खुले में शौच मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ उमा भारती, स्वाती एवं रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें- अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : नौ मिनट में 3000 मीटर की रफ़्तार से दौड़ती है यह उड़नपरी
ये भी पढ़ें- द नीलेश मिसरा शो- एपिसोड 1: गांवों और छोटे कस्बों की इन तीन लड़कियों ने खुद के लिए गढ़े नए नियम
Next Story
More Stories