मैडम तुसाद दिल्ली में नामचीन हस्तियों के मोम के पुतले तस्वीरों में देखें

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   1 Dec 2017 12:23 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैडम तुसाद दिल्ली में नामचीन हस्तियों के मोम के पुतले तस्वीरों में देखेंमैडम तुसाद दिल्ली में मधुबाला और वो दूर खड़े हैं मशहूर अभिनेता राजकपूर। 

नई दिल्ली (भाषा)। मैडम तुसाद संग्रहालय का दिल्ली संस्करण एक दिसंबर से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। मैडम तुसाद संग्रहालय में लोग अपनी पसंदीदा हस्तियों के मोम के पुतले को नजदीक से देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। तस्वीरों में देखें।

मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस की ऐतिहासिक रीगल इमारत में मैडम तुसाद का संग्रहालय है। यह मैडम तुसाद की श्रृंखला का 23वां और सबसे नया संस्करण है। मरलिन एंटरटेनमेंट्स के अंशुल जैन ने कहा, हम अपने दरवाजे खोलने को लेकर बहुत रोमांचित हैं। मरलिन एंटरटेनमेंट्स के पास ही समूचे विश्व में मैडम तुसाद का मालिकाना हक है।

मैडम तुसाद संग्रहालय के दिल्ली संस्करण में सचिन तेंदुलकर।

मैडम तुसाद के पहले संग्रहालय की स्थापना 1835 में लंदन की बेकर स्टरीट में हुई थी। यह वहां 200 साल से ज्यादा वक्त से चल रहा है और आज विश्व में 23 प्रमुख स्थलों पर यह है, इसमें लंदन, शंघाई, हॉन्गकॉन्ग, बर्लिन और नई दिल्ली शामिल हैं।

मैडम तुसाद संग्रहालय के दिल्ली संस्करण में सलमान खान।

मोम के पुतलों के नई दिल्ली संग्रहालय को सात खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें इतिहास, खेल, संगीत, फिल्म और राजनीतिक जगत की मशहूर 51 हस्तियों के मोम से बने पुतलों को रखा गया है। इनमें सलमान खान, टॉम क्रूज, राज कपूर, रणबीर कपूर आदि के मोम से बने पुतले हैं।

मैडम तुसाद संग्रहालय के दिल्ली संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मैडम तुसाद के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज कपूर का मोम का पुतला अकेला ऐसा पुतला है जो श्वेत-श्याम है। एक खंड आगंतुकों को मैडम तुसाद का इतिहास बताएगा, जिसमें बताया जाएगा कि कैसे मोम का पुतला बनाया जाता है। इस खंड में ही 20 मिनट की एक फिल्म दिखाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मोम का पुतला बनाए जाने के अनुभवों को बताते हैं।

मैडम तुसाद संग्रहालय के दिल्ली संस्करण में मशहूर मुक्केबाज मैरीकाम।

खेल खंड में, मेरी कॉम, डेविड बेकहम, मिल्खा सिंह और उसैन बोल्ट के साथ ही भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और सचिन तेंदुलकर भी हैं। इतिहास के खंड में महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, एपीजे अब्दुल कलाम और मोदी के मोम के पुतले हैं। इस संग्रहालय का टिकट वयस्कों के लिए 960 रुपए और बच्चों के लिए 760 रुपए है।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.