PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज गरजेंगी सोनिया गांधी

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज गरजेंगी सोनिया गांधीPM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज गरजेंगी सोनिया गांधी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रोड शो करेंगी। ये रोड शो दोपहर एक बजे शुरू होगा। ये रोड शो, अम्बेडकर प्रतिमा पार्क से पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा पार्क तक होगा, जहां कांग्रेस अध्यक्ष लोगों को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज है रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष का ये रोड शो अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज है। सोनिया के स्वागत के लिए वाराणसी में जोरदार तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक भी रोड शो का प्रदर्शन होगा।

शीला दीक्षित की भी होंगी शामिल

कांग्रेस के जिला इकाई के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि सोनिया के रोड शो में हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शिरकत करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में CM पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और गुलाम नबी आजाद भी रोड शो में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि रोड शो में सोनिया पहली बार बनारस में अंबेडकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, लाल बहादुर शात्री, कबीर और कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

India 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.