PM मोदी ने 26 महीने में की 51 विदेश यात्राएं, टैक्स पेयर्स का 6 करोड़ स्वाहा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
PM मोदी ने 26 महीने में की 51 विदेश यात्राएं, टैक्स पेयर्स का 6 करोड़ स्वाहाPM मोदी ने 26 महीने में कीं 51 विदेश यात्राएं, टैक्स पेयर्स का 6 करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा को लेकर विपक्ष अक्सर हंगामा करता रहता है। सत्ता में आने के बाद से अब तक PM मोदी 51 विदेश यात्राएं कर चुके हैं। जिसपर टैक्स पेयर्स का करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपया खर्च हो चुका है।सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से की गयी 51 विदेश यात्राओं में आयोजित किए गये सार्वजनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च हुए 8.8 करोड़ रुपये में से करीब 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय दूतावासों ने खर्च किया है।

विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 8.8 करोड़ रुपये के कुल खर्च में से करीब 6.4 करोड़ रुपये भारतीय दूतावासों ने खर्च किये। इनमें सबसे अधिक खर्चा फ्रांस में 2015 में PM मोदी की यात्रा के दौरान किया गया। उनके जवाब में अमेरिका के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर में हुए कार्यक्रम सहित विभिन्न देशों में मोदी के लिए आयोजित सामुदायिक कार्यक्रमों के खर्च का उल्लेख नहीं है। मैडिसन स्क्वायर कार्यक्रम को ''ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी'' और कुछ अनिवासी भारतीयों की संस्था ने आयोजित किया था।

   

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.