पंजाब-हरियाणा में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, फसलें चौपट होने का खतरा
गाँव कनेक्शन 14 March 2016 5:30 AM GMT

चंडीगढ(भाषा)। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बीते चार दिनों से लगातार बारिश जारी है। लगातार बारिश की वजह से किसानों को गेहूं की फसल चौपट होने का खतरा सताने लगा है। पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में गेहूं की फसलें लगभग तैयार हैं जिनकी अगले महीने से कटाई शुरू होने वाली है।
पंजाब में बारिश से परेशान किसान
चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के मोहाली, रोपड, जालंधर, मोगा, लुधियाना और पटियाला समेत कई दूसरे इलाकों में भी बारिश हुई है।
हरियाणा में भी बेमौसम बारिश
हरियाणा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, यमुनानगर सहित अन्य इलाकों में भी बारिश की ख़बर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से इलाके में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है।
पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ-साथ बेमौसम बारिश भी हुई है। जिससे गेहूं और तमाम दूसरी फसलों के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।
India
More Stories