गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पिता करूणानिधि के स्वास्थ्य को देखते हुए भारी मन से पार्टी की नई जिम्मेदारियां स्वीकारी : एम के स्टालिन

· · 1 मिनट

चेन्नई (भाषा)। द्रमुक के कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज कहा कि पार्टी के प्रमुख एवं अपने पिता करूणानिधि (90 वर्ष) के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने भारी मन से पार्टी के अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली हैं।

एम के स्टालिन द्रमुक के कोषाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे और आज ही पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उन्हें नामित किया गया। उन्होंने कहा कि अतीत में नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्होंने गर्व और खुशी अनुभव की थी। उन्होंने कहा हालांकि आज मैं उस तरह की स्थिति (अध्यक्ष बनने की खुशी) में नहीं हूं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी प्रमुख के स्वास्थ्य को देखते हुए, मैंने भरे दिल से यह जिम्मेदारी स्वीकार की है।” उन्होंने कहा कि कार्यकारी प्रमुख के रूप में वह अपना कार्य पार्टी प्रमुख की सहायता से ही करेंगे।

स्टालिन ने कहा, ‘‘वह हमारे अध्यक्ष हों, महासचिव हों, या अन्य वरिष्ठ नेता हों, मैं उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर ही चलूंगा और मैं सभी के समर्थन से पार्टी की गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रस्तुत हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस जिम्मेदारी का निर्वाह करने में खुशी होगी।”

स्टालिन ने अपनी नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए दिए गए संक्षिप्त भाषण में कहा कि उन्हें अचानक ही पदोन्नति नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर पर्याप्त रूप से विचार किया गया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर भलीभांति चर्चा की।”

उन्होंने एक नेता के रूप में करूणानिधि की प्रशंसा करते हुये कहा, ‘‘वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कुछ आराम करने की जरूरत है और बीमारी के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो रहे है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख