प्रदेश को सपा-बसपा के चंगुल से मुक्त कराना होगा: केशव प्रसाद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रदेश को सपा-बसपा के चंगुल से मुक्त कराना होगा: केशव प्रसादgaoconnection

गोरखपुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सूबे में हुए सभी भ्रष्टाचारों की जांच होगी और प्रदेश को सपा-बसपा के चंगुल से मुक्त कराना होगा। 

ये बातें भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर नेपाल क्लब में आयोजित स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में कही। मौर्य ने कहा कि मेरी जितनी आयु है उससे ज्यादा पार्टी की सदस्यता प्राप्त किए हुए कार्यकर्ता हमारे बीच में बैठे हुए है।

भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में एक-एक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2014 के चुनाव में 73 सीटों पर कमल खिलाने की क्षमता के साथ विजयश्री प्राप्त हुआ। किन्तु सपा के प्रशासनिक एजेंटों के द्वारा यदि बैमानी नहीं की गयी होती तो मुलायम सिंह आज आजमगढ़ से संसद में नहीं पहुंचे होते। मौर्य ने आगे कहा कि यूपी के अन्दर सपा की सरकार सभी मोर्चो पर फेल हो चुकी है।

यह सरकार युवा विरोधी, महिला विरोधी किसान विरोधी व्यापारी विरोधी और समाज के अन्तिम व्यक्ति की विरोधी सरकार है। इसका जबाब 2017 में 2014 के लक्ष्य को दोहरा कर आप सब कार्यकर्ताओं के बल पर दिया जाएगा। इस सरकार का र्निमूल अन्त करने के लिए राष्ट्रवादी विकासवादी विचार की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवानी होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर व भाजपा के सांसद महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने अपने आर्शीवाद भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया के राजनीतिक पार्टियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.