प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को करेंगे कृषि उन्नति मेले का आगाज़

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को करेंगे कृषि उन्नति मेले का आगाज़Gaon Connection

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों तक चलने वाले ‘कृषि उन्नति मेले' का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। इस मेले में नई कृषि योजनाओं और तकनीक के बारे में किसानों को बताया जाएगा। जिसकी मदद से किसानों को अगले कुछ सालों में उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।

मेला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूसा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। मोदी कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये राज्यों और प्रगतिशील किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार देंगे। वो मुख्य मंडप में भी जाएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'देश भर में प्रखंड स्तर पर किसानों तक पहुंचने के लिये पूरे कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।' मेला 19-21 मार्च चलेगा और इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-खेती विपणन, समन्वित खेती प्रणाली, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य और आजीविका समेत प्रमुख योजनाओं पर अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कृषि कर्मण पुरस्कार 2014-15 के लिये आठ राज्यों, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मेघालय, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को दिये जाएंगे। तीन राज्यों, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश तथा गोवा को प्रशस्ति पत्र दिये जाएंगे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.