प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी नहीं रहीं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी नहीं रहींgaonconnection

कोलकाता (भाषा)। प्रख्यात साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी (91 वर्ष) का गुरुवार को एक अस्पताल में निधन हो गया है। महाश्वेता देवी अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर थी। उनकी हालात लगातार गंभीर बनी हुई थी।

महाश्वेता देवी, वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों का पिछले दो महीने से बेले वू क्लिनिक अस्पताल में इलाज करा रही थीं। महाश्वेता देवी को साल 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें पद्म विभूषण और मैगसेसे पुरस्कार भी मिल चुका था।

उनकी मशहूर कृतियों में ‘हजार चौराशीर मां, ब्रेस्ट स्टोरीस और ती कोरिर साध जैसे नाम शामिल हैं। उनकी कई कृतियां पर फिल्म भी बन चुकी है। बंगाल की अग्रणी लेखकों में से एक महाश्वेता को आदिवासी लोगों के लिए काम करने के लिए भी जाना जाता है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.