पर्यावरण मंत्रालय ने 10 लाख करोड़ रपये की परियोजनओं को मंजूरी दी: जावडेकर
गाँव कनेक्शन 17 May 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने पिछले दो साल में 10 लाख करोड़ रपये के निवेश की 2,000 परियोजनओं को पर्यावरणीय मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं पिछले कई साल से अटकी हुई थीं।
जावडेकर ने कहा कि सरकार की कारोबार को सुगम बनाने की नीति के तहत परियोजनाओं को मंजूरी के लिए इंतजार की अवधि को घटाकर औसतन 190 दिन पर लाया गया है। संप्रग सरकार के कार्यकाल में यह 600 दिन था। इसे घटाकर 100 दिन पर लाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले दो साल में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी है उनमें से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन सडक, रेलवे नेटवर्क, पाइपलाइन, सिंचाई नहर से संबंधित हैं। ये परियोजनाएं पिछले कई साल से अटकी थीं।
मोदी सरकार का दो साल का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। इसे एक प्रकार की ‘क्रांति' बताते हुए मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने जिन परियोजनओं को मंजूरी दी है उनसे लाखों रोजगार के अवसरों का सृजन होगा और देश की आर्थिक वृद्धि को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
जावडेकर ने कहा, ‘‘हमने 2,000 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनसे 10 लाख करोड रपये का निवेश आएगा। इन परियोजनाओं में लाखों योजनाओं के सृजन की क्षमता है। यह छोटी चीज नहीं है। ये परियोजनाएं बेवजह अटकी थीं।''
More Stories