पठानकोट आतंकी हमले के चश्मदीद SP सलविंदर सिंह पर रेप केस दर्ज़
गाँव कनेक्शन 5 Aug 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के SP रहे सलविंदर सिंह के खिलाफ रेप और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। गुरदासपुर की पुलिस ने ही उनके खिलाफ़ केस बनाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि झूठे केस से बचाने के लिए सलविंदर सिंह ने उससे 50 हजार की घूस ली और इस दौरान उसकी पत्नी से रेप भी किया था।
कौन हैं IPS सलविंदर सिंह
इसी साल 1 जनवरी को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। तब सुर्खियों में रहे थे IPS सलविंदर सिंह। सलविंदर तब गुरदासपुर जिले के SP थे। सलविंदर फिर एक और बड़ी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ रेप और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।
सलविंदर सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार
गुरदासपुर की पुलिस का कहना है कि घूस और रेप का केस दर्ज होने के बाद सलविंदर सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है. इस बीच सलविंदर को 5 महिला पुलिसकर्मियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में भी जांच समिति ने 5 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले सलविंदर सिंह पठानकोट हमले के दौरान अपने दावे को लेकर सुर्खियां बने थे। सलविंदर ने दावा किया था कि एयरबेस पर हमले से पहले आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया था और बाद में बिना शर्त छोड़ दिया था। आतंकी सलविंदर की कार से ही एयरबेस तक पहुंचे थे। हमले की जांच में जुटी NIA ने बाद में सलविंदर को गवाह बना लिया था। पठानकोट हमले के बाद सलविंदर का तबादला पंजाब आर्म्ड पुलिस में जालंधर कर दिया गया था। तब से वो वहीं हैं हालांकि, उनकी भूमिका को लेकर जांच अभी तक जारी है।
More Stories