पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE
Sanjay Srivastava 11 March 2017 2:48 PM GMT

चंडीगढ़ (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पंजाब में शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच विधानसभा की 117 सीटों और अमृतसर की लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई। मतगणना सुबह आठ बजे 27 स्थानों के 54 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गई। शुरुआती कुछ घंटों में ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे।
राज्य में शनिवार को कुल 1,145 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा जिसमें 81 महिलाएं भी हैं। गौरतलब है कि पंजाब में चार फरवरी को मतदान हुए थे।
चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.के.सिंह ने बताया, "मतगणना में 14,000 से अधिक अधिकारी शामिल होंगे।" राज्य में मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।
किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है।
पंजाब विधानसभा रिजल्ट: कांग्रेस 15, आप 6 और भाजपा 3 सीटों पर आगे ।
लंबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल आगे
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट पर शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। बादल के खिलाफ इस सीट पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कैप्टन अमरिंदर सिंह से 1,245 मतों से आगे चल रहे हैं।
पंजाब में सुखबीर बादल पीछे भगवंत मान ने बढ़त बनाई
पंजाब में शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान बढ़त बनाए हुए है। इस दौड़ में अन्य उम्मीदवार कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू है।
भादौर (सु) विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के पीरमल सिंह तोहडा शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग गिदरबाहा सीट पर आगे हैं।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया 1,126 मतों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं।
हरगोबिंदपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह लद्दी और महल कलां सीट पर आप के कुलवंत सिंह आगे हैं।
रुझान पंजाब 11 बजे
पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के रुझानों की स्थिति इस प्रकार है:
- पार्टी बढ़त जीत कुल
- कांग्रेस 65 65
- आप 25 25
- शिअद 20 20
- भाजपा 4 4
- लोहिइंपा 2 2
- निर्दलीय 1 1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह को पंजाब चुनाव में जीत पर बधाई दी।
पंजाब में कांग्रेस 16 सीटें जीत गई है और कुल 117 निर्वाचन क्षेत्रों में से 60 पर आगे चल रही है। जबकि दूसरे स्थान के लिए प्रदेश विधानसभा में खाता खोलने के प्रयास में लगी आप छह सीटें जीत कर और 16 पर आगे चलते हुए दूसरे स्थान पर है।
शिरोमणि अकाली दल की करारी हार हुई है, पार्टी केवल एक सीट जीती है और 13 पर आगे चल रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा तीन सीटों पर आगे है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने जीत के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल होगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कल इस्तीफा देंगे।
शिअद पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर विचार करेगा : बादल।
बादल ने अमरिंदर सिंह को बधाई दी, सहयोग का भरोसा दिलाया।
More Stories