पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस पार्टी की 56 सीटों पर बढ़त
Sanjay Srivastava 11 March 2017 10:39 AM GMT

चंडीगढ़ (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों में से 56 पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) 21 सीटों पर आगे है, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने 24 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) ने लंबी सीट पर बढ़त बना ली है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) और जरनैल सिंह (आम आदमी पार्टी) से आगे हैं।
उनके बेटे व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल हालांकि जलालाबाद सीट से आप नेता भगवंत सिंह के मुकाबले पीछे चल रहे हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से हालांकि आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अकाली दल के जे.जे.सिंह पीछे हैं, जो सेना के पूर्व प्रमुख और गोवा के पूर्व राज्यपाल हैं।
117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव और अमृतसर संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।
इस दौरान कुल 1,145 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें 81 महिलाएं भी हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 59 सीटों पर जीत दर्ज करने की जरूरत है।
अमृतसर संसदीय सीट अमरिंदर सिंह द्वारा नवंबर 2016 में रिक्त की गई थी। इसके लिए उपचुनाव विधानसभा चुनावों के साथ हुए।
कांग्रेस congress aap Chandigarh भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 B J P आप चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 Punjab Assembly Election Results 2017 Punjab Election 2017 Punjab Election Results 2017 मतगणना के शुरुआती रूझान Punjab Early trends of counting
More Stories