राजग के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस, वामदल: बंडारु दत्तात्रेय

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजग के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस, वामदल: बंडारु दत्तात्रेयgaonconnection, राजग के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस, वामदल: बंडारु दत्तात्रेय

हैदराबाद (भाषा)। नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार के इस महीने के अंत में दो साल पूरे होने के साथ केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने आज कहा कि केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्य ‘इतिहास' बनाएंगे और कांग्रेस एवं वामदल, सरकार का ‘विकास का एजेंडा' पचा नहीं पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 26 मई को दो साल पूरे कर रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि लोगों के बीच केंद्र की ‘उपलब्धियों' को रेखांकित करने के लिए एक महीने का अभियान चलाया जाएगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘हम इसे दो साल के उत्सव के तौर पर मनाने जा रहे हैं और इसमें केवल उन कार्यों पर जोर होगा जो हमने किए हैं। पूर्ववर्ती सरकारें लोगों से वादे किया करती थीं, लेकिन इस सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हीं कामों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना मौजूदा सरकार की बडी उपलब्धियां हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘प्रत्येक विभाग चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, ढांचागत क्षेत्र हो या ग्रामीण विकास हो, इस सरकार ने कीर्तिमान बनाए हैं। हम लोगों के पास जाएंगे और इन उपलब्धियों के बारे में उन्हें बताएंगे।'' सिकंदराबाद से सांसद दत्तात्रेय का आरोप है, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए विकास कार्य इतिहास बनाएंगे और यही वजह है कि हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी विशेषकर कांग्रेस और वामदल इसे पचा नहीं पा रहे हैं और वे लोगों को ध्यान दूसरी ओर ले जाने की कोशिश करते रहे हैं।''     

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस और वामदल दोनों ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता नहीं पचा पा रहे और वे उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

उन्होंने राज्यसभा में जीएसटी के रास्ते अड़चन खड़ी की है। यदि वे वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हें इस पर चर्चा करनी चाहिए थी और सुझाव देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने केवल अवरोध खड़े किए। हालांकि लोग हमारे सकारात्मक अभियान से इन चीजों को समझेंगे।'' दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘अब हमने नीतिगत निर्णयों के साथ (तेज विकास कार्यों के लिए) एक मजबूत नीव डाल दी है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.