राजस्थान से भाजपा ने राज्य सभा की चारों सीटें जीती
गाँव कनेक्शन 11 Jun 2016 5:30 AM GMT
जयपुर (भाषा)। राजस्थान से राज्यसभा की चारों सीटे भाजपा ने जीत ली हैं। केंद्रीय मंत्री वैकेया नायडू, भाजपा उम्मीदवारों के रुप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डुंगरपुर राजघराने के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन सिंह और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सेवानिवृत प्रबंधक राम कुमार वर्मा चुनाव जीत गये है। चारों सीटों के लिए आज मतदान हुआ था।
चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरु हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मुरारका चुनाव हार गये है।
More Stories