राष्ट्र की हर संपत्ति का नाम गांधी परिवार के नाम पर क्यों: रिषि कपूर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्र की हर संपत्ति का नाम गांधी परिवार के नाम पर क्यों: रिषि कपूरgaoconnection, राष्ट्र की हर संपत्ति का नाम गांधी परिवार के नाम पर क्यों: रिषि कपूर

मुंबई (भाषा)। अभिनेता रिषि कपूर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस के शासन के दौरान देश की सभी बड़ी संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने की आलोचना की है।

हाल में असहिष्णुता जैसे मुद्दों पर भगवा ताकतों के आलोचक रहे 63 वर्षीय अभिनेता ने इस बार कांग्रेस पर हमला बोला है। कपूर ने कहा कि प्रसिद्ध स्थानों का नाम बदलकर देश के कल्याण के लिए काम करने वालों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस द्वारा संपत्तियों के गांधी परिवार के नाम पर रखे गए नामों को बदला जाए। बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक किया जाए। बाप का माल समझ रखा है क्या।'' उन्होंने कहा, ‘‘यदि दिल्ली में सड़कों का नाम बदला जा सकता है तो कांग्रेस की संपत्तियों, संपत्ति के नाम क्यों नहीं ? चंडीगढ में था, वहां भी राजीव गांधी संपत्ति है? सोचो ?'' ‘कपूर एंड संस' के स्टार ने कहा कि फिल्म उद्योग के लोगों को भी उनके नाम वाली इमारतें रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज के लिए योगदान दिया है। हर चीज गांधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं। सोचना लोग।'' उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म सिटी का नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर रखा जाना चाहिए ? राजीव गांधी उद्योग क्या होता है? सोचो दोस्तो।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.