राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधनgaonconnection

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान (61 साल) का रविवार सुबह 4:40 बजे निधन हो गया। सिंह का लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में लम्बे समय से फेफड़े में संक्रमण और डेंगू का इलाज चल रहा था।

पीजीआई से मुन्ना सिंह का पार्थिव शरीर प्रदेश पार्टी कार्यालय में लाया गया, जिसके बाद लखनऊ के हजरतगंज इलाके के रालोद मुख्यालय पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कुछ समय तक रखा गया। मुन्ना सिंह चौहान फैजाबाद जिले के सोहावल तहसील के महोली गाँव के रहने वाले थे। 5 सितम्बर 1955 को सिंह का जन्म हुआ था।  साल 2005-06 में समाजवादी पार्टी सरकार में सिंचाई मंत्री भी रह चुके है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुन्ना सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि "चौहान एक वरिष्ठ नेता थे। एक लोकप्रिय नेता को खो दिया ।" 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.