आम आदमी पार्टी जीत सकी केवल एक सीट, पंजाब के संगरूर से भगवंत मान हुए विजयी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आम आदमी पार्टी जीत सकी केवल एक सीट, पंजाब के संगरूर से भगवंत मान हुए विजयी

लखनऊ। इन लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) केवल एक सीट जीत सकी। पंजाब के संगरूर से भगवंत मान ने ये जीत हासिल की। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से ये एक सीट आप के नाम रही।

संगरुर से भगवंत मान ने 4 लाख 13 हज़ार 561 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 1 लाख 10 हज़ार 211 वोटों से हराया। पिछले लोकसभा के चुनावों में भी इस सीट से भगवंत मान ही जीते थे। पूरे पंजाब में पिछली बार आप ने 24 फीसदी वोटों के साथ चार सीटें जीती थीं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2019: जो खेवनहार थे, उनकी भी नैया डूबी

नतीजों के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई दी।

अरविंद केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली में हमने बहुत अच्छे उम्मीदवार खड़े किए, बहुत अच्छा प्रचार किया और सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। जनता का जनादेश सर माथे पर। दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे।

साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने के बावजूद इस लोकसभा चुनाव में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई। समस्या तब शुरू हुई जब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मार्च 2018 में मादक पदार्थों के मुद्दे पर शअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के लिए कहा। इससे पार्टी के कई विधायक नाराज हो गए जिनमें भोलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें- सनी देओल, हेमा मालिनी सहित ये सभी नामी हस्तियां पहुंचेंगी संसद

खैहरा को विपक्ष के नेता पद से हटाने के बाद पार्टी में विद्रोह हो गया और आठ विधायकों ने बगावत कर दी। खैहरा ने पार्टी छोड़ दी और इसी वर्ष पंजाब एकता पार्टी का गठन कर लिया। उनकी पार्टी ने पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। आप के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पार्टी की पंजाब इकाई का प्रभारी बनाया लेकिन वह चीजों को दुरूस्त नहीं कर पाए।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.