उपचुनाव: भाजपा ने यूपी की कैराना समेत 4 राज्यों की विधानसभा सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा

Kushal MishraKushal Mishra   8 May 2018 5:00 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उपचुनाव: भाजपा ने यूपी की कैराना समेत 4 राज्यों की विधानसभा सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणाफोटो: एजेंसी

उत्तर प्रदेश के कैराना संसदीय सीट के साथ नूरपुर विधान सभा सीट समेत झारखंड, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में इसी माह होने जा रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने मृगांका सिंह पर दांव लगाया है। इस सीट पर कैराना के दो प्रतिष्ठित घरानों के बीच जंग छिड़ती नजर आएगी। एक तरफ जहां राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर मरहूम सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को टिकट दिया है। ऐसे में कैराना क्षेत्र में यह पहली बार होगा, जब दो महिलाएं चुनावी मैदान में एक-दूसरे को चुनौती देंगी।

वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अवनी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। अवनी भाजपा से दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी हैं। लोकेंद्र चौहान इस सीट से लगातार दो बार (2012 और 2017) में विधायक चुने गए थे।

वहीं, झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट से भाजपा ने माधव लाल सिंह, उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट से मुन्नी देवी और पश्चिम बंगाल की महेशताला विभानसभा सीट से रिटायर्ड आईपीएस अफसर सुजीत घोष को प्रत्याशी घोषित किया है।

चुनाव आयोग की ओर से इन सभी सीटों पर 28 मई को मतदान होगा और मतगणना 31 मई को होगी।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र में राहुल गांधी ने एक करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

रक्तरंजित : 14 साल की बच्ची , जो बलात्कार के बाद अब 5 महीने के बच्चे की मां है

जाम खुलवाने के चक्कर में पुलिसकर्मी का फूटा गुस्सा, लग्जरी कार पर मारी लातें, देखें वीडियो

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.