मणिपुर के नए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का परिचय जानें

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   15 March 2017 5:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मणिपुर के नए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का परिचय जानेंमणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नोंगथोमबाम बीरेन सिंह।

इंफाल (भाषा)। मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नोंगथोमबाम बीरेन सिंह (56 वर्ष) राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रह चुके हैं और पिछले वर्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला उनके लिए विजयी गोल साबित हुआ। जानें आप मणिपुर के नए मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बीरेन सिंह का परिचय।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बीरेन सिंह हीनगंग विधानसभा सीट से चार बार से विधायक हैं। इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे बीरेन ने इबोबी सिंह से विद्रोह के बाद मणिपुर सीट और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पिछले वर्ष इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के टिकट से हीनगंग सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें राज्य भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था।

पहली बार 2002 में वह डेमोक्रेटिक रेवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हीनगंग से चुनाव लड़ने के बाद राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2003 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और इबोबी सिंह के मंत्रिमंडल में उन्हें सतर्कता राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। वह 2007 में इसी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुने गए और उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया।

वर्ष 2012 में वह तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के कारण इबोबी सिंह से उनके संबंध खराब हो गए।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.