चंद्रबाबू नायडू को हटाकर जगनमोहन रेड्डी ने आंध्रप्रदेश में लहराया परचम
आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थें। लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा सीटों पर भी वाईएसआर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश की 25 में से 24 लोकसभा सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस सत्तासीन तेलगू देशम पार्टी से आगे चल रही है।
गाँव कनेक्शन 23 May 2019 10:36 AM GMT

लखनऊ। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थें। लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा सीटों पर भी वाईएसआर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश की 25 में से 24 लोकसभा सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस सत्तासीन तेलगू देशम पार्टी से आगे चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वाइएस जगनमोहन रेड्डी को ट्वीट कर बधाई दी।
Dear @ysjagan,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2019
Congratulations on the remarkable win in Andhra Pradesh. Best wishes to you for a successful tenure.
ప్రియమైన @ysjagan, ఆంధ్ర ప్రదేశ్ లో ఘన విజయాన్ని సాధించినందుకు అభినందనలు. మీ పదవీ కాలం విజయవంతం కావాలని ఆకాంక్షిస్తున్నాను. మీకు ఇవే శుభాకాంక్షలు.
भाजपा और कांग्रेस तस्वीर में कहीं दिखाई भी नहीं दे रही है। इस बार सभी दलों ने अपने दम पर चुनाव लड़ा है। पिछली बार राज्य में तेदेपा और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।
विधानसभा की 150 सीटों पर वायएसआर आगे
लोकसभा सीटों के अलावा वाय़एसआर कांग्रेस विधानसभा सीटों पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वाई.एस जगमोहन रेड्डी की पार्टी राज्य की 150 विधानसभा सीटों पर तेलगू देशम पार्टी से आगे चल रही है। चंद्रबाबू नायडू के तेलगू देशम पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री हार की कगार पर है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कुप्पम सीट पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन उनके पुत्र और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश मंगलगिरि सीट पर 8,900 वोटों से पीछे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे चंद्रबाबू नायडू के हाथ से मुख्यमंत्री का पद भी निकल गया।
सरकार के कई मंत्री हार के कगार पर
तेदेपा के राज्य प्रमुख एवं मंत्री के. काला वेंकट राव, मंत्री पी. नारायण, सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी, गांता श्रीनिवास राव, के. अत्चननायडू, के. रवींद्र, के. श्रीनिवासुलु, एन. अमरनाथ रेड्डी, पी. पुल्ल राव, भुमा अखिल प्रिया, एन. आनंद बाबू, विधानसभा अध्यक्ष कोदेला शिवप्रसाद राव और विधानसभा के उपाध्यक्ष मंडली बुद्ध प्रसाद अपने अपने क्षेत्रों में वायएसआर कांग्रेस के उम्मीदवारों से काफी पीछे चल रहे हैं। फिल्मस्टार एवं विधायक नंदमूरि बालाकृष्ण हिंदुपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। जन सेना के संस्थापक एवं फिल्म अभिनेता पवन कल्याण भीमावरम और गजुवाका विधानसभा सीटों से पीछे चल रहे हैं।
30 मई को जगनमोहन रेड्डी ले सकते सीएम पद की शपथ
वाय.एस.जगनमोहन रेड्डी पुलिवेंदुला सीट पर आगे चल रहे हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में वायएसआर कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी की विधायक दल 25 मई को बैठक करेगी और जगन मोहन रेड्डी को नेता चुनेंगी। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार 30 मई को जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं।
(भाषा से इनपुट)
More Stories