Lok Sabha Election Results 2019: पीएम मोदी से कन्हैया कुमार तक इन उम्मीदवारों पर हैं सबकी नजर

गुरूवार को मतगणना के दिन जहां देश भर की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 272 का जादुई आंकड़ा कौन सा गठबंधन प्राप्त करता है, वहीं इस बात पर भी है कि कौन सा बड़ा उम्मीदवार अपनी सीट जीतने में कामयाब रहेगा।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lok Sabha Election Results 2019: पीएम मोदी से कन्हैया कुमार तक इन उम्मीदवारों पर हैं सबकी नजर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शुरूआती रूझान आने शुरू हो चुके हैं। इस चुनाव में कुल 543 सीटों पर मतदान हुए, जिसमें 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों का भाग्य तय किया। गुरूवार को मतगणना के दिन जहां देश भर की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 272 का जादुई आंकड़ा कौन सा गठबंधन प्राप्त करता है, वहीं इस बात पर भी है कि कौन सा बड़ा उम्मीदवार अपनी सीट जीतने में कामयाब रहा।

नतीजों के दिन, 23 मई को 12:30 बजने तक वीवीआईपी सीटों का हाल-

  • उत्तर प्रदेश में वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री मोदी दो लाख 63 हज़ार 583 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
  • गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन तीन लाख 57 हज़ार 165 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। उनके पीछे सपा के रामभौल निषाद दो लाख 12 हज़ार 186 वोटों के साथ हैं।
  • पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी दो लाख 44 हज़ार 504 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा एक लाख 35 हज़ार 180 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • बिहार राज्य की बेगुसराय सीट से भी भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। वो तीन लाख 14 हज़ार 541 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। सीपीआई के छात्र नेता कन्हैया कुमार एक लाख 36 हज़ार 665 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी मो. तनवीर हसन 85 हज़ार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद एक लाख 54 हज़ार 417 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 69 हज़ार 455 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर तीन लाख 23 हज़ार 337 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दो लाख 19 हज़ार 122 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।


लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो सबसे बड़ी और वीवीआईपी सीट वाराणसी की है, जहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी से उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस से प्रत्याशी अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन से शालिनी यादव उम्मीदवार हैं।

पढ़ें- PM मोदी के बनारस में क्या है मतदाताओं की राय ?

80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वीवीआईपी उम्मीदवार हैं। वाराणसी सीट के अलावा गोरखपुर सीट का काफी महत्व है। गोरखपुर सीट दो दशकों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम था लेकिन पिछले साल हुए उपचुनाव में यहां पर योगी आदित्यनाथ और बीजेपी का वर्चस्व खत्म हुआ था और सपा के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने बाजी मारी थी। प्रवीण निषाद इस बार बीजेपी में हैं और गोरखपुर से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन बीजेपी उम्मीदवार हैं। उनके सामने गठबंधन उम्मीदवार राम भुआल निषाद की कठिन चुनौती है।

पढ़ें- भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कहा, किसान का बेटा हूं, गेहूं तक काट चुका हूं, जीता तो गाँव में खोलूंगा रंगमंच



इसके अलावा पीलीभीत से वरूण गांधी, रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, आजमगढ़ से अखिलेश यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ, बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कानपुर से श्री प्रकाश जायसवाल, धौराहरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से महेश शर्मा, गाजियाबाद से वी के सिंह, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, रामपुर से आजम खान और जया प्रदा, लखनऊ से राजनाथ सिंह, गाजीपुर से मनोज सिन्हा और अफजाल अंसारी, डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल, चंदौली से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, कन्नौज से डिंपल यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज, मथुरा से हेमा मालिनी, फतेहपुर सीकरी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, बागपत से जयंत चौधरी और देवरिया से पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी उम्मीदवार हैं।


प्याज की राजनीति- 'किसानों के आंसुओं में वो दम नहीं कि सरकार हिला सके'

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट है। यहां पर बेगुसराय सबसे हॉट सीट है जहां पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बीजेपी से उम्मीदवार हैं। यहां पर गिरीराज सिंह को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गठबंधन के उम्मीदवार तनवीर हसन टक्कर दे रहे हैं। पटना साहिब सीट पर बीजेपी के रविशंकर प्रसाद को कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा टक्कर दे रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र से बीजेपी के राम कृपाल यादव को लालू यादव की बेटी और आरजेडी नेता मीसा भारती से टक्कर मिल रही है।

पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज का कटा टिकट, रविशंकर प्रसाद मैदान में

जमुई से लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान उम्मीदवार हैं। जबकि जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए शरद यादव मधेपुरा से उम्मीदवार हैं। पूर्वी चंपारण से केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह उम्मीदवार हैं जबकि सारण से कैबिनेट मंत्री राजीव प्रताप रूडी चुनावी मैदान में हैं। उजियारपुर से पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के सामने बीजेपी के नित्यानंद राय की चुनौती होगी।



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर होगी जहां पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। वहीं मुरैना से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ और गुना से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार हैं।


पढें- साध्वी प्रज्ञा के बयान पर मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी ने भेजी चुनाव आयोग को रिपोर्ट

झारखंड के दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन, हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और खूंटी से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा प्रमुख उम्मीदवार हैं। जबकि केरल में लोगों की नजरें वायनाड और तिरूअनंतपुरम पर होगी जहां पर क्रमशः राहुल गांधी और शशि थरूर उम्मीदवार हैं।



महाराष्ट्र में नागपुर से नितिन गडकरी, सोलापुर से सुशील शिंदे और मुंबई नार्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त वीवीआईपी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (भाजपा) का कड़ा मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के मुनमुन सेन से है। गुजरात में गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उम्मीदवार हैं।



साध्वी प्रज्ञा पर अमित शाह का आया बयान, चुनाव आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली की बात करें तो चांदनी चौक से डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह, उत्तरी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा प्रमुख उम्मीदवार हैं। जबकि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के गौतम गंभीर और आप के आतिशी मार्लेना के बीच कड़ा मुकाबला है। दक्षिणी दिल्ली की सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी, आप के राघव चड्डा और कांग्रेस के विजेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।


तृणमूल कांग्रेस ने मोदी की केदारनाथ यात्रा के कवरेज को लेकर चुनाव आयोग से की शिकायत

पंजाब में गुरूदासपुर से सनी देओल, चंडीगढ़ से किरण खेर और संगरूर से भगवंत मान बड़े उम्मीदवार हैं। जबकि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर से पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला, अनंतनाग से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।



बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, बोले- मोदी जी देश को आगे लेकर आए हैं

राजस्थान में जयपुर ग्रामीण से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाड़मेर से जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह प्रमुख उम्मीदवार हैं। जबकि तमिलनाडु में चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन और शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम की किस्मत का फैसला होना है। ओडिशा के पुरी से स्टार बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से असद्दुदीन ओवैसी प्रमुख उम्मीदवार हैं।


(सभी फोटो- उम्मीदवारों के ट्वीटर हैंडल से)


पढे़ं- Exit Poll के मुताबिक एनडीए की हो सकती है वापसी, ममता ने कहा- ईवीएम में हेरफेर के लिए है ये रणनीति



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.