Loksabha Election Result 2019: गुजरात में क्लीन स्वीप की ओर भाजपा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Loksabha Election Result 2019: गुजरात में क्लीन स्वीप की ओर भाजपा

लखनऊ। लोकसभा चुनावों 2019 की मतगणना शुरू हो चुकी है। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में रहेगी या फिर कोई और संभालेगा। इसको जानने के लिए पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। गोवा, गुजरात महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी कड़ा मुकाबला है।

गुजरात:

राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा के मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंडारिया 3,68,407 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार ललितभाई कगथरा से जीते।

महाराष्ट्र : गडकरी, भामरे आगे जबकि शिंदे, चव्हाण, मिलिंद देवड़ा पीछे

महाराष्ट्र से मिले अब तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी और सुभाष भामरे आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के वरष्ठि नेता सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण पीछे चल रहे हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 पर आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस एक और राकांपा चार सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

एक सीट पर एआईएमआईएम और एक पर निर्दिलीय उम्मीदवार आगे है। नागपुर से चुनाव लड़ रहे गडकरी चार दौर की गणना के बाद कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी नाना पटोले से 57,279 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि धुले में भामरे बढ़त बनाए हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार शिंदे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा क्रमश: सोलापुर, नांदेड़ एवं मुंबई दक्षिण सीट से पीछे चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हंसराज अहीर चंद्रपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश धनोरकर से 5,659 मतों से पीछे चल रहे हैं। भारी उद्योग मंत्री एवं शिवसेना नेता अनंत गीते राकांपा के सुनील तटकरे से रायगढ़ में 14,818 मतों से पीछे चल रहे हैं। बारामती में मौजूदा सांसद एवं राकांपा नेता सुप्रिया सुले अपनी प्रतद्विंद्वी भाजपा की कंचन कुल पर 1,53,127 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।

3:52 PM गुजरात की सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे

3:46 PM महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए 41 पर आगे, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

3:44 PM गोवा में एक सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे

गोवा

भारतीय जनता पार्टी 25 साल के बाद पणजी विधानसभा सीट से चुनाव हार गई है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अतनासिओ मोनसेरात को जीत मिली है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया, मोनसेरात को 8,748 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के सद्धिार्थ श्रीपाद कुंकळ्येकर को 6,990 वोट मिले। गोवा आरएसएस के पूर्व प्रमुख और गोवा सुरक्षा मंच के प्रत्याशी सुभाष भास्कर वेलिंगकर 560 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। जबकि 436 वोटों के साथ वाल्मीकि नाईक चौथे नंबर पर रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुंकळ्येकर ने मोनसेरात को करीब 1,600 वोटों से हराया था।


दक्षिण गोवा से कांग्रेस प्रत्याशी कॉस्मे फ्रांसिस्को ने बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर को पीछे किया।

उत्तर गोवा में बीजेपी उम्मीदवार श्रीपद येस्सो नाइक आगे चल रहे हैं वहीं दक्षिण गोवा से बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के सामने कड़ी लड़ाई है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। इस बार उत्तरी गोवा मे बीजेपी से श्रीपद नाइक, काग्रेस से गिरीश चोडांकर वहीं शिवसेना से जितेश कामल उम्मीदवार है। दक्षिणी गोवा में बीजेपी सीट से एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर, काग्रेस से फ्रांसिस्को सरदिन्हां और शिवसेना सीट से प्रभु देसाई खड़े है। राज्य में पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। पार्टी में दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट से एल्विस गोम्स को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है।

गुजरात



साबरकांठा से कांग्रेस उम्मीदवार ठाकोर शिवसिंह ही आगे चल रहे हैं। बाकी 25 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।

गुजरात की कुल 26 सीटों में से 24 में बीजेपी आगे, दो पर कांग्रेस।

सुरेंद्रनगर से कांग्रेस उम्मीदवार कोली पटेल ने बीजेपी उम्मीदवार मुंजापारा को पीछे किया है।

अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी आगे चल रहे है।

आणंद से कांग्रेस प्रत्याशी भरतभाई एम सोलांकी आगे चल रहे हैं।

पाटन से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश ठाकोर आगे चल रहे है।

शुरुआती रुझानों में कच्छ, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पंचमहल, अहमदाबाद पूर्व, वडोदरा, दाहोद, भरूच, बारडोली, सूरत, वलसाड, नवसारी में बीजेपी आगे चल रही है।

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जिन 6 राज्यों में पूर्ण रूप से विजयी पताका लहराया था, उसमें सबसे बड़ा राज्य गुजरात ही था। गुजरात की सभी 26 सीटें बीजेपी ने जीत ली थी। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 15 सीटें जीती थीं। 26 लोकसभा सीटों और 182 विधानसभा सीटों वाला गुजरात भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों का गृहराज्य है और क़रीब 20 साल से भाजपा यहां सत्ता में है। इस बार गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उम्मीदवार है। राज्य में कुल मतदाताओ की संख्या 40,602,819 है। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या 21,229,089 और महिला मतदाता की संख्या 19,373,730 है।

गुजरात की सभी लोकसभा सीटों का नाम:

खेड़ा, आणंद, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, भरूच, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, राजकोट, भावनगर, कच्छ, पांचमहल, वडोदरा, मेहसाणा, अमरेली, छोटा उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड,बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़, दाहोद, बारडोली।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results- जानें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं जम्मू और कश्मीर का हाल

महाराष्ट्र




11:00 मुंबई उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी आगे चल रहे हैं जबकि इसी सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस व कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं।

10:25 भिंवड़ी से कांग्रस उम्मीदवार तवार सुरेश काशीनाथ आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना ने काग्रेस गठबंधन को पछाडा।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

नंदुरबार से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हीना विजयकुमार गावित आगे चल रही हैं।

धुले से बीजेपी उम्मीदवार भामरे सुभाष रामराव आगे चल रहे हैं।

कोल्हापुर में शिवसेना उम्मीदवार संजय सदाशिवराव मांडलिक आगे चल रहे हैं।

लातूर से बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर तुकाराम श्रांगरे आगे चल रहे हैं।

नांदेड़ से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चव्हाण आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुकाबला है। 2014 में बीजेपी ने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसने 23 पर जीत हासिल की थी। वहीं शिवसेना ने 20 में से 18 जीती थी। जबकि एनसीपी ने 21 में से 4 और कांग्रेस ने 26 में 2 सीटें ही जीती थी। भाजपा महाराष्ट्र की 25 लोकसभा सीटों जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र के नागपुर सीट से बीजेपी की सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव लड़ा। 2014 का लोकसभा चुनाव गडकरी ने 2.5 लाख वोटों से जीता था। राज्य में कुल मतदाताओ की संख्या 80,797,905 है। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या 42,770,991 और महिला मतदाता की संख्या 38,026,914 है।

लोकसभा सीट

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बारामती, बीड, भन्‍डारा गोंदिया, भिवंडी, बुलढाणा, चन्द्रपुर, धुले, दिन्‍डोरी, गड़चिरोली-चिमुर, हातकणंगले, हिंगोली, जलगांव, जालना, कल्‍याण, कोल्हापुर, लातूर, माधा, मावल, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई-उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-पश्‍चिम, मुंबई - दक्षिण, नागपुर, नांदेड़, नन्दुरबार, नासिक, उस्मानाबाद, पालघर, परभणी, पुणे, रायगढ़, रामटेक, रत्‍नागिरि-सिंधुदुर्ग, रावेर, सांगली, सतारा, शिरडी, शिरूर, शोलापुर, ठाणे, वर्धा, यवतमाल-वाशिम,

पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी की पार्टी 23 सीटों पर तो भाजपा 15 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के प्रत्याशी डायमंड हार्बर सीट से आगे चल रहे हैं।

TMC ने बनाई 22 सीटों पर जबरदस्त बढ़त, बीजेपी 8 सीट पर आगे वही कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों TMC 7 सीटों पर, BJP 5 सीटों पर और कांग्रेस ने 1 सीट पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं कई सीटों पर राज्य में लम्बे समय तक शासन किए वामदल भी एक प्रमुख कारक है। आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस मुनमुन सेन, कांग्रेस बिस्वरूप मोंडल और बीजेपी बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार है। बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस नुसरत जहान, कांग्रेस काजी अब्दुर रहीम और बीजेपी सयांतन बसु उम्मीदवार है। कोलकाता उत्तर से तृणमूल कांग्रेस से सुदीप बंदोपाध्याय कांग्रेस से सैयद शाहिद इमा और बीजेपी से राहुल सिन्‍हा उम्मीदवार है। राज्य में कुल मतदाताओ की संख्या 62,832,614 है। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या32,689,480 और महिला मतदाता की संख्या 30,143,134 है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results Live Updates: शुरूआती रूझानों में बीजेपी आगे

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.