हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 68 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   18 Oct 2017 6:24 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017  के लिए 68 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारीहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी।

नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से और सतपाल सत्ती को उना से टिकट दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। अनिल शर्मा हाल ही में कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में आए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पिछले शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह सहित शीर्ष नेता और समिति के अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए थे।

भाजपा की ओर से जारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की सूची :-

  1. चूडा से हंसराज
  2. भारमौर से जिया लाल कपूर
  3. चम्बा से पवन नैयर
  4. डलहौजी से डी एस ठाकुर
  5. भतियात से विक्रम सिंह जरयाल
  6. नुरपूर से राकेश पठानिया
  7. इंदोरा से रीता धीमान
  8. फतेहपुर से कृपाल परमार
  9. जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर
  10. देहरा से रवीन्द्र सिंह
  11. जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह
  12. ज्वालामुखी से रमेश धवला
  13. जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान
  14. सुला से विपिन सिंह परमार
  15. नग्रोटा से अरुण कुमार
  16. कांगडा से संजय चौधरी
  17. शाहपुर से सारविन चौधरी
  18. धर्मशाला से किसन कपूर
  19. पालमपुर से इंदू गोस्वामी
  20. बैजनाथ से मुलख राज प्रेमी
  21. लाहौल स्पीति से डा. रामलाल मार्कंडेय
  22. मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर
  23. कुल्लू से महेश्वर सिंह
  24. बंजार से सुरेन्द्र शौरी
  25. अन्नी से किशारी लाल
  26. कार्सोग से हीरा लाल
  27. सुंदरनगर से राकेश जमवाल
  28. नाचन से विनोद कुमार
  29. सीराज से जय राम ठाकुर
  30. दारंग से जवाहर ठाकुर
  31. जोगिन्दर नगर से गुलाब सिंह ठाकुर
  32. धरमपुर से महेन्द्र सिंह ठाकुर
  33. बल्ह से इंद्रा सिंह गांधी
  34. सरकाघाट से कर्नल इंद्रा सिंह ठाकुर
  35. भोरंग से कमलेश कुमारी
  36. सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल
  37. हमीरपुर से नरेन्द्र ठाकुर
  38. बरसार से बलदेव शर्मा
  39. नादौन से विजय अग्निहोत्री
  40. चिंतपूर्णी से बलवीर सिंह चौधरी
  41. गाग्रेट से राजेश ठाकुर
  42. हारोली से रामकुमार शर्मा
  43. उना से सतपाल सत्ती
  44. कुटलेहार से वीरेन्द्र कुंवर
  45. धानडूटा से जे आर कटवाल
  46. घुमारविन ने राजेन्द्र गर्ग
  47. विलासपुर से सुभाष ठाकुर
  48. नैना देवजी से रणधीर शर्मा
  49. अर्की से रतन सिंह पाल
  50. नालागढ़ से किशन लाल ठाकुर
  51. दून से सरदार परमजीत सिंह
  52. सोलन से राजेश कश्यप
  53. कसौली से राजीव सहजाल
  54. पच्छाड से सुरेश कुमार कश्यप
  55. नाहन से राजीव बिंदल
  56. श्री रेणुकजी से बलवीर चौहान
  57. पोंटा साहिब से सुखराम चौधरी
  58. शिल्लई से बलदेव सिंह तोमर
  59. चोपाल से बलवीर सिंह वर्मा
  60. थियांग से राकेश वर्मा
  61. कुसुमपट्टी से विजय ज्योति सैन
  62. शिमला से सुरेश भारद्वाज
  63. शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा
  64. जुब्बल कोटखाल से नरेन्द्र बराग्टा
  65. रामपुर से प्रेम सिंह ड्रायक
  66. रोहरु से शशि बाला
  67. किन्नौर से तेजवंत नेगी

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर है, वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल सात जनवरी 2018 को समाप्त हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया है, हालांकि इसके संभावितों में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के नाम को लेकर अटकलें लगती रही हैं। प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में हालांकि नड्डा का नाम शामिल नहीं है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.