प्रियंका गांधी- मोदी से बढ़कर कायर और कमज़ोर प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा
गाँव कनेक्शन 9 May 2019 9:48 AM GMT

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रही हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि इनसे बढ़कर कायर, इनसे कमज़ोर प्रधानमंत्री मैंने ज़िन्दगी में नहीं देखा। राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती, टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।"
PG Vadra: Rajnaitik shakti wo hoti hai jo ye maane ki janta sabse badi hai,janta ki baat sun'ne ki shakti,janta ki samasyaon ko suljhane ki shakti, alochna sun'ne ki shakti, vipakshi dalon ki baat sun'ne ki shakti. Lekin ye PM apki baat sun'na chhodiye, apko jawab dena nahi jante https://t.co/IxzKJyEtXJ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 9, 2019
"राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति लेकिन ये प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना तो छोड़िए, आपको जवाब देना तक नहीं जानते," - प्रियंका गांधी।
More Stories