25 जून का इतिहास: देश में आपातकाल लगने की हुई थी घोषणा

26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल लगा था।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
25 जून का इतिहास: देश में आपातकाल लगने की हुई थी घोषणा

लखनऊ। भारत के इतिहास में 25 जून की तारीख का बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा हुई थी। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल लगा था।

तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे और प्रेस पर अनेक तरह के प्रतिबंध थोपे गए थे।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788 : वर्जीनिया, अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947 : एन फ्रैंक की 'डायरी ऑफ ए यंग गर्ल' आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी तीन करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतर्राष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ।

1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में कट्टरपंथी महमूद अहमदी नेजाद की जीत हुई।

2009 : संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन की मृत्यु आज ही के दिन हुई थी।

(भाषा से इनपुट)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.