प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल का विरोध करने वालों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अधिनायकवाद पर लोकतंत्र की जीत हुई थी।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल का विरोध करने वालों को किया नमन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल का विरोध करने वाले सभी महान लोगों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अधिनायकवाद पर लोकतंत्र की जीत हुई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत बेहद कड़ाई से और निडर होकर आपातकाल का विरोध करने वाले महान लोगों को सलाम करता है। अधिनायकवादी सोच पर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई थी।"

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट किया, "आपातकाल भारत के इतिहास पर काला धब्बा है। 1975 में, आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। कृतज्ञ राष्ट्र आपातकाल के विरोध में आंदोलन चलाने वाले भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हजारों कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा और उसके बाद की घटनाएं भारतीय इतिहास के सबसे खराब अध्यायों में से एक है। आज के दिन, हम भारतीयों को अपनी संस्थाओं और संविधान की सम्प्रभुता बनाए रखने के महत्व को समझना चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने याद किया कि कैसे अखबारों को बंद कर दिया गया था और देश के नागरिकों से उनके मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, लाखों देशभक्तों ने देश में लोकतंत्र की पुन:बहाली के लिए कष्ट उठाए। मैं उन सभी सिपाहियों को सलाम करता हूं।

आपको बता दें कि देश में इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 25 जून, 1975 से लेकर 21 मार्च, 1977 तक आपातकाल लागू था।

(भाषा से इनपुट)


यह भी पढें- 25 जून का इतिहास: देश में आपातकाल लगने की हुई थी घोषणा


12 जून का इतिहास: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंदिरा गांधी पर लगाई थी लगाम

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.