झारखंड के सरायकेला में आईईडी विस्‍फोट, 11 सीआरपीएफ जवान घायल

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्‍फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड के सरायकेला में आईईडी विस्‍फोट, 11 सीआरपीएफ जवान घायल

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्‍फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रही थी तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।


अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राजधानी रांची लाया गया। संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी।

इसे भी पढ़ें-यूपी: बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

सरायकेला में आईईडी धमाके के बारे में डीजीपी डी के पांडेय ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था। कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान उस एरिया को सैनिटाइज करने के लिए गए थे। लेकिन दुर्भाग्य से यह धमाका हो गया।

पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.