महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर

चव्हाण के स्थान पर नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा दो दिन के अंदर कर दी जाएगी।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर

लखनऊ। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा दो दिन के अंदर कर दी जाएगी।

29 जून को निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई जिसमें चव्हाण सहित प्रदेश के पार्टी के नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की अब तक की सबसे खराब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चव्हाण ने पद छोड़ने का अपना प्रस्ताव दोहराया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है। जहां इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया था, वहीं पार्टी के अलग-अलग इकाईयों के पदाधिकारी भी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।

यह भी पढें- इस्तीफा देने के एक महीना बाद बोले राहुल गांधी- 'मैं अब अध्यक्ष नहीं'


राहुल गांधी के समर्थन में इस्तीफों का सिलसिला जारी, एससी विभाग के प्रमुख नितिन राउत ने पद छोड़ा

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.