वाराणसी पहुंच कर पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, कहा-कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर

पीएम मोदी के आगमन पर जगह-जगह छतों से पुष्पवर्षा की की गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वाराणसी पहुंच कर पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, कहा-कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएं। यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी के आगमन पर जगह-जगह छतों से पुष्पवर्षा की की गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा क‍ि कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर। काशी ने दुनिया को प्रभावित किया।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। वहां पीएम मोदी ने विधि-विधान से पूजा अर्जना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे।


पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि काशी के लिए तय हुआ था कि भाजपा के प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी जी होंगे। मोदी जी के नामांकन के पहले काशी दर्शन, रोड शो और गंगा आरती का कार्यक्रम था। रोड शो में जो प्रचंड जनसमर्थन दिखा तो, तभी तय हो गया था कि चुनाव परिणाम क्या आने वाला है।

उन्‍होंने आगे कहा कि देश के इतिहास में शायद ही कोई चुनाव ऐसा हुआ होगा, जिसमें कोई प्रत्याशी अपने नामांकन के बाद वहां की जनता पर भरोसा करके वापस आ गया होगा। आपने मोदी जी का ये भरोसा कायम रखा। आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि मोदी जी जैसे जनप्रतिनिधि काशी के कार्यकर्ताओं को मिला है।

मोदी जी मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे और फिर मुख्यमंत्री बने। जब उन्होंने ये पद छोड़ा तब मणिनगर देश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र था।

ये भी पढ़ें- मोदी जी ये 10 काम करके आप वोट के लिए किसानों को दे सकते हैं धन्यवाद

उन्‍होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा मोदी जी के पिछले पांच साल के कार्यकाल में गंगा के घाट देखिए, एयरपोर्ट से काशी के रोड को देखिए, बिजली के तारों को जमीन के भीतर डालने का काम देखिए, सीवर योजना को देखिए, हर योजना में डिटेल प्लानिंग से काम किया गया है। गुजरात के सीएम के रूप में जब मोदी जी ने शपथ ली तब अखबारों ने लिखा था कि मोदी जी को शासन का अनुभव नहीं है। मोदी जी ने भी सरलता से कहा था कि मुझे शासन का अनुभव नहीं है। आज विश्व ने स्वीकारा कि भारत का सबसे सफल मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

शाह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ को अपनी मंडली के साथ पहली बार देश के सामने लाने का काम किया गया है। अब तक बाबा विश्वनाथ के अकेले दर्शन होते थे। मोदी जी ने उनके पूरे दरबार को देश के सामने लाने का काम किया है।


वहीं पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के आदेश का पालन कराता हूं। कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर। काशी ने दुनिया को प्रभावित किया। मैं भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं उसका पालन करने का मैं भरसक प्रयास करता हूं।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर। काशी ने दुनिया को प्रभावित किया। मैं भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं उसका पालन करने का मैं भरसक प्रयास करता हूं।

उन्‍होंने कहा कि एक महीने पहले जब मैं यहां था, जिस आन-बान-शान के साथ काशी ने एक विश्व रूप दिखाया था, वो सिर्फ काशी या यूपी को प्रभावित करने वाला नहीं था, उसने पूरे देश को प्रभावित किया था। शायद ही कोई उम्मीदवार चुनाव के समय इतना निश्चिंत होता होगा, जितना मैं था। इस निश्चिंतता का कारण आपका परिश्रम और काशीवासियों का विश्वास था। नतीजे और मतदान दोनों समय मैं निश्चिंत था और बड़े मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में बैठ गया था।


पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में अलग-अलग दलों के साथी और निर्दलीय साथी जो मैदान में थे, उनका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पूरी गरिमा के साथ काशी के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया। मैं सभी अन्य उम्मीदवारों का मन से अभिनंदन करता हूं। इस चुनाव में जब कार्यकर्ताओं के साथ मेरा मिलना हुआ था तो उस दिन मैंने कहा था कि यहां पर शायद नामांकन तो एक नरेन्द्र मोदी का हुआ होगा, लेकिन यह चुनाव हर घर का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा, हर गली का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा।

उन्‍होंने आगे कहा कि मैं काशी के संगठन से जुड़े लोगों का, हर कार्यकर्ता का और हर समर्थक का इस बात के लिए आभार व्‍यक्‍त करता हूं कि उन्होंने इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तोला। उन्होंने चुनाव को लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक समर्पण का पर्व माना। इस चुनाव की सभी कसौटियों पर आप डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास हुए हैं, इसलिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं।


पीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है। चुनाव परिणाम वो तो एक गणित होता है। 20वीं सदी के चुनावों के हिसाब-किताब भी गणित और अंकगणित के दायरे में चले होंगे, लेकिन 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी केमिस्ट्री होती है।

उन्‍होंने कहा कि देश में समाज शक्ति की जो कैमिस्ट्री है। आदर्शों, संकल्पों की जो कैमिस्ट्री है वो कभी-कभी सारे गुणा-भाग को, अंक गणित को पराजित कर देती है। इस चुनाव में अंक गणित को कैमिस्ट्री ने पराजित किया है। पारदर्शिता और परिश्रम दो ऐसी चीजें हैं, हर परसेप्शन को परास्त करने का साहस रखते हैं। आज हिंदुस्तान ने ये कर के दिखाया है। पारदर्शिता और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। सरकार का काम है कार्य करना और इसलिए एक तरफ सरकार का कार्य हो और उसमें जब कार्यकर्ता जुड़ जाता है तो 'कार्य+कार्यकर्ता' वो एक ऐसी ताकत है जो करिश्मा करती है।

पीएम मेादी ने कहा कि जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति, जैसे दो शक्ति हैं नीति और रणनीति, जैसे दो शक्ति हैं पारदर्शिता और परिश्रम, जैसे दो शक्ति हैं वर्क एंड वर्कर, वैसे ही दो संकट भी हमने झेले हैं और वो दो संकट हैं राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता। कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की राजनीतिक विचारधारा के कारण हत्याएं हुई है। हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते है ही अस्पृश्यता का माहौल बनाया जाता है। आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वो भाजपा है। हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.