रिजर्व बैंक गर्वनर का चुनाव लोकप्रियता के आधार पर नहीं: स्वामी
गाँव कनेक्शन 18 Jun 2016 5:30 AM GMT

भुवनेश्वर (भाषा)। रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन की निरंतर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज कहा कि रिजर्व बैंक का प्रमुख एक सरकारी कर्मचारी है और उसका चुनाव लोकप्रियता के आधार पर नहीं किया जाता है।
राजन के दूसरा कार्यकाल स्वीकार नहीं करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में स्वामी ने कहा, ‘‘रघुराम राजन भारत सरकार के कर्मचारी हैं। हम कर्मचारियों का चयन लोकप्रियता के आधार नहीं करते।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे कई पत्रों में स्वामी ने राजन को यह कहते हुए पद से हटाने की मांग की थी कि वह मानसिक रुप से पूरी तरह भारतीय नहीं हैं और वे गोपनीय और संवदेनशील वित्तीय सूचनाएं विश्व भर में भेजते हैं।
राजन ने आज रिजर्व बैंक के कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि वह चार सितंबर को केंद्रीय बैंक प्रमुख का कार्यकाल पूरा होने पर शिकागो लौट जाएंगे और पठन-पाठन के काम से जुड़ेगे।
More Stories