Mango Safety Tips: आम खरीदते समय रहें सावधान, ऐसे पहचानें प्राकृतिक और केमिकल से पकाए गए आम में अंतर
Preeti Nahar | Jun 14, 2026, 14:33 IST
गर्मियों में आम का मौसम है। बाजार में कई बार केमिकल से पकाए आम मिलते हैं लेकिन सवाल है कि क्या एक जैसे पीले रंग वाले और बिना खुशबू वाले आम केमिकल से पकाए गए हो सकते हैं? क्या डंठल के पास आने वाली प्राकृतिक खुशबू और अलग-अलग रंगत वाले आम ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं? आइए जानते हैं आम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
असली व कैमिकल से पकाए आमों में अंतर
Safe Mangoes in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार आ जाती है और हर कोई मीठे, रसीले आमों का स्वाद लेना चाहता है। लेकिन कई बार चमकदार और जल्दी पके हुए आम देखकर हम उन्हें खरीद लेते हैं, जबकि हर बार ऐसा आम प्राकृतिक तरीके से पका हुआ हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ जगहों पर आमों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि हम प्राकृतिक रूप से पके और सुरक्षित आमों की पहचान करना सीखें। FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने आमों की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में सही और सुरक्षित आम का चुनाव कर सकते हैं।
कृत्रिम तरीके/Chemical Ripened Mangoes से पकाए गए आम देखने में आकर्षक और एक जैसे पीले दिखाई दे सकते हैं, लेकिन इनमें कुछ खास संकेत नजर आते हैं। ऐसे आमों में अक्सर:
प्राकृतिक रूप/Naturally Ripened Mangoes से पके आमों में आमतौर पर कुछ अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें:
आम खरीदते समय केवल चमकदार रंग देखकर फैसला न करें। फल को अच्छी तरह देखकर, सूंघकर और हल्का दबाकर उसकी गुणवत्ता जांचें। बहुत ज्यादा चमकीले और एक जैसे पीले दिखने वाले आमों से सावधानी बरतें।
इसके अलावा आमों को खरीदने के बाद अच्छी तरह धोकर ही खाएं। यदि आम को लेकर संदेह हो तो उसे कुछ समय सामान्य तापमान पर रखने के बाद इस्तेमाल करें।
आम का स्वाद तभी बेहतर होता है जब वह प्राकृतिक तरीके से पकता है। सुरक्षित और प्राकृतिक आम चुनने से स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सकता है। सही पहचान से उपभोक्ता बाजार में मिलने वाले बेहतर गुणवत्ता वाले फलों का चुनाव कर सकते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि हम प्राकृतिक रूप से पके और सुरक्षित आमों की पहचान करना सीखें। FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने आमों की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में सही और सुरक्षित आम का चुनाव कर सकते हैं।
केमिकल से पकाए गए आमों की पहचान कैसे करें?
- पूरा फल एक समान चमकीले पीले रंग का दिखाई देता है।
- आम से प्राकृतिक मीठी खुशबू नहीं आती।
- बाहर से आम नरम दिख सकता है, लेकिन अंदर से कच्चा और सख्त हो सकता है।
- स्वाद फीका या सामान्य से अलग लग सकता है।
- कुछ मामलों में छिलके पर सफेद पाउडर जैसा अवशेष दिखाई दे सकता है।
प्राकृतिक रूप से पके आम कैसे पहचानें?
- आम का रंग पूरी तरह एक जैसा नहीं होता, बल्कि हरे और पीले रंग के मिश्रण के साथ प्राकृतिक बदलाव दिख सकता है।
- डंठल के पास से मीठी खुशबू आती है।
- दबाने पर आम हल्का नरम महसूस होता है।
- स्वाद में प्राकृतिक मिठास और रस अधिक होता है।
- कुछ आमों पर छोटे प्राकृतिक काले धब्बे भी दिखाई दे सकते हैं।
आम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
इसके अलावा आमों को खरीदने के बाद अच्छी तरह धोकर ही खाएं। यदि आम को लेकर संदेह हो तो उसे कुछ समय सामान्य तापमान पर रखने के बाद इस्तेमाल करें।