एक हाथी और उसके महावत की कहानी
Gaon Connection | Feb 09, 2026, 18:06 IST
हाथी और महावत के बीच का रिश्ता बहुत ही खास और अटूट होता है। इस प्यार और विश्वास को बनाने में कई साल लगते हैं। कुछ ऐसे ही रिश्ते की कहानी है दुधवा नेशनल पार्क, उत्तर प्रदेश की हथिनी सुलोचना उसके महावत अयूब खान की। सुलोचना 2008 में, पश्चिम बंगाल से चार अन्य साथियों के साथ दुधवा आई थी। खान के लिए सुलोचना उसके परिवार जैसी है। खान की दिनचर्या सुलोचना के इर्दगिर्द घूमती है। सुबह-सुबह सुलोचना को पानी से रगड़-रगड़ कर साफ किया जाता है। खान के साथ बाहर जाने से पहले सुलोचना को खाने के लिए आटा, गुड़, नमक, तेल और चना मिलाकर देते हैं। यही वो पल होते है जब सुलोचना खान को जताती है कि वो उसकी कितनी परवाह करती है।