Nepal Flood Tragedy: 321 शवों की पहचान का मिशन, यूनिक नंबर से रिकॉर्ड और DNA से पड़ताल जारी
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नारायणी नदी के पास से अब तक 321 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 280 शवों की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। हर शव को एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर दिया गया है, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। अपनों की तलाश कर रहे परिजन DNA सैंपल दे सकते हैं, जिसे शवों से लिए गए DNA सैंपल से मैच किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में सीमित क्षमता होने के कारण शवों को रखने के लिए अस्थायी मोर्चरी भी तैयार की गई है। अस्पताल में पोस्टमार्टम, डॉक्यूमेंटेशन और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शवों को होल्डिंग सेंटर में ट्रांसफर किया जा रहा है। परिजनों की मदद के लिए शवों की पहचान से जुड़े विवरण और तस्वीरें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
