शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मीठे के शौकीन खा सकते हैं ये शुगर-फ्री मिठाईयां

· · 2 मिनट

मीठे के शौकीन खा सकते हैं ये शुगर-फ्री मिठाईयां

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कई लोग खूब मिठाइयां या मीठे खाद्य पदार्थ खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन इससे उन्हें मधुमेह जैसी बीमारी होने का खतरा भी रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे लोगों के लिए शुगर-फ्री मिठाई का सेवन अच्छा विकल्प है। ‘सेलभाई’ के विशेषज्ञों और ‘फिटपास’ की पोषण व आहार विशेषज्ञ मेहर राजपूत ने कुछ शुगर-फ्री मिठाईयों के संबंध में ये जानकारियां दी हैं।

* शुगर-फ्री बेसन लड्डू: बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बना बेसन का लड्डू काफी लोगों को पसंद होता है, हालांकि आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेवाओं के जरिए इसका स्वास्थ्यपरक विकल्प भी उपलब्ध कराया जाने लगा है, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में यह स्वादिष्ट भी लगता है।

* खजूर रोल : कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।

* अंजीर बर्फी : अंजीर को दुनियाभर में स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह पाचन में सुधार कर मधुमेह को निंयत्रित करता है। इस फल को अंजीर की बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता है, जिसमें रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होता है।

ये भी पढ़ें:गुर्दे की पथरी से बचने के लिए लिक्विड डाइट लें ज्यादा

यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और श्हद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है।

* फिनी : फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। इसे आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनता है, लेकिन आजकल शहद से तैयार शुगर-फ्री फिनी भी मिलने लगी है, जिसका आप लुत्फ ले सकते हैं।

* लौकी का हलवा : आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। इसे सिर्फ एक छोटा चम्मच घी, लौकी, कम वसा वाले दूध, इलायची पाउडर और स्टेविया डालकर बनाया जाता है।

अंजीर की बर्फी।* खजूर नारियल रोल : यह रोल खजूर, बादाम और एक कप ग्रेट किए हुए नारियल से बनाया जाता है, जिसमें दो ग्राम फाइबर होता है।

* खजूर व सेब खीर : यह शुगर फ्री खीर बनाने के लिए आपको बस एक मैश किया हुआ सेब, खजूर और एक छोटा चम्मच अखरोट की जरूरत है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख