शीना बोरा हत्याकांड: जवान लड़कियों की ताक में रहा है पीटर: CBI गवाह

शीना बोरा हत्याकांड: जवान लड़कियों की ताक में रहा है पीटर: CBI गवाहशीना बोरा हत्याकांड: जवान लड़कियों की ताक में रहा है पीटर: CBI गवाह

मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड में CBI गवाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। CBI गवाह ने कहा, ''पीटर मुखर्जी की कोई नैतिकता नहीं थी और उनकी जिंदगी में कई महिलाएं थीं।'' CBI की ओर से गुप्त गवाह के तौर पर पेश की गई पीटर की पूर्व पत्नी ने कहा, ''पीटर की कोई नैतिकता नहीं है और वो अपने आसपास की जवान लड़कियों की ओर हमेशा से ताक रहा है। उसे देर रात तक पार्टियां करना पसंद था और उसकी जिंदगी में कई महिलाएं थीं। यही वजह थी कि मैंने उसके साथ अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया।'' 

इस गवाह के बयान की मांग करने वाली पीटर की अर्जी पर आदेश पारित करते हुए विशेष न्यायाधीश एच एस महाजन ने CBI को निर्देश दिया था कि वो उन्हें बयान की एक प्रति मुहैया कराए। अदालत ने कहा था कि पीटर को बयान की प्रति देने से पहले उसमें से एक पैराग्राफ हटा दिया जाए। CBI ने गवाह के बयान को बचाव पक्ष के वकील के साथ साझा किया। अदालत ने अपने आदेश में गुप्त गवाह का नाम लिया और केंद्रीय एजेंसी को उसकी सुरक्षा का ख्याल रखने का निर्देश दिया।

गवाह ने एजेंसी को बताया कि उनके तलाक के बाद पीटर ने शीना हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी को अपनी गर्ल फ्रेंड के तौर पर मिलवाया। बयान के मुताबिक, ''उसने मुझे बताया कि वो शादी करने की सोच रहे हैं। मैंने पीटर को शुभकामनाएं दी और कटाक्ष करते हुए कहा तुम नहीं सुधरोगे क्योंकि मैं सोच रही थी कि वो उससे शादी नहीं करेगा और अपनी पिछली महिला मित्रों की तरह उसे भी छोड़ देगा, क्योंकि उसे जवान लड़कियां पसंद थीं।'' गवाह ने कहा कि पीटर ने कोलकाता में इंद्राणी की छवि से वाकिफ होने के बाद भी उससे शादी की। पीटर के वकील मिहिर घीवाला ने गवाह के बयान को खारिज करते हुए इसे चरित्र हनन करार दिया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.