सिक्किम में बनेगा देश का पहला जैविक खेती अनुसंधान केंद्र

सिक्किम में बनेगा देश का पहला जैविक खेती अनुसंधान केंद्रgaon connection, गाँव कनेक्शन, organic farming

गाँव कनेक्शन ब्यूरो

नई दिल्ली कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना का ऐलान किया है। सिक्किम में बनने वाला ये देश का पहला जैविक खेती अनुसंधान संस्थान होगा। अभी हाल ही में सिक्किम को देश का पहला जैविक राज्य घोषित किया गया है।    

कृषि मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 87वीं वार्षिक आम बैठक में सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान बनाने की घोषणा की।

क्या होगी संस्थान की ज़िम्मेदारी

राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान सामान्य रूप से पूरे देश के लिए और विशेष रूप से एनईएच क्षेत्र के लिए जैविक उत्पादन प्रणाली के लिए अनुसंधान और टेक्नोलॉजी मुहैया कराएगा।

कहां रहेगा फोकस

संस्थान, उत्पादकता, बेहतर संसाधनों का इस्तेमाल और उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ट्रेंड, आर्थिक रूप से व्यवहारिक और पर्यावरण के नज़रिए से टिकाऊ जैविक कृषि प्रणालियों पर अनुसंधान करेगा। इसके अलावा, यह देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्टेकहोल्डरों को वोकेशनल ट्रेनिंग देगा साथ ही वित्तीय संसाधन, मानव शक्ति और संरचनात्मक सुविधाएं भी मुहैया कराएगा।

India 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.