सिलेंडर विस्फोट में इमारत गिरी, एक की मौत, 12 लोग घायल
गाँव कनेक्शन 25 July 2016 5:30 AM GMT

ठाणे (भाषा)। गैस सिलेंडर फटने से एक इमारत की छत गिर जाने के कारण सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और बच्चों समेत 12 अन्य लोग घायल हो गये।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान ताराबाई गायकवाड के रुप में हुई है और इमारत में रहने वाले सभी लोग घायल हो गये। घायलों में दो पुरुष, चार महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं जिन्हें स्थानीय और मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरडीएमसी के प्रमुख संतोष कदम के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब आठ बजे कल्याण क्षेत्र के अधरवाडी में तब हुई जब पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों ने बिजली का स्विच जलाया और सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर लीक कर रहा था। आपदा और दमकल कर्मियों की टीम के अलावा पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गये थे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।
More Stories