सिंचाई परियोजनाओं के लिए शुरु हुई आईटी सक्षम प्रबंधन प्रणाली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सिंचाई परियोजनाओं के लिए शुरु हुई आईटी सक्षम प्रबंधन प्रणालीgaonconnection

विजयवाड़ा (भाषा)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज यहां जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में सिंचाई परियोजनाओं के लिए सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम प्रबंधन प्रणाली शुरु की।

आंध्र प्रदेश राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी पर पोलावरम सिंचाई परियोजना के अधिप्लव मार्ग कार्य की प्रगति की समीक्षा करके विशिष्ट दूरसंचार जल प्रबंधन कमान केंद्र शुरु किया।'' विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री नायडू ने मौके पर मौजूद एक मुख्य अभियंता से नई प्रणाली के माध्यम से टेलीकान्फ्रेंसिंग से बात की। इसमें कहा गया कि नायडू ने कृष्णा वेणी में कृष्णा पुष्कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.