रितेश देशमुख ने बनाए इको फ्रेंडली गणपति, किसानों को किया समर्पित, देखें वीडियो

Anusha MishraAnusha Mishra   27 Aug 2017 3:47 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रितेश देशमुख  ने बनाए इको फ्रेंडली गणपति, किसानों को किया समर्पित, देखें वीडियोगणपति बनाते हुए रितेश देशमुख

लखनऊ। पूरे देश में इस समय गणेशोत्वस मनाया जा रहा है। आम जनता हो या फिर फिल्मी सितारे हर तरफ गणपति के ही चर्चे हैं। ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, नील नितिन मुकेश जैसे सितारे सोशल मीडिया पर गणपति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कोई गणपति को अपने घर ला रहा है तो कोई इनके दर्शन करने के लिए जा रहा है लेकिन कई ऐसे सितारे हैं जो हर बार की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली गणपति लाने की सीख दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ खास किया है रितेश देशमुख ने। रितेश ने अपने हाथों से इस बार इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति बनाई है।

रितेश इस वक्त अमेरिका में हैं और वो वहीं इस त्योहार को मना रहे हैं। रितेश ने गणपति की जो मूर्ति बनाई है उसे गमले का रूप भी दिया है। और इसमें वे पौधा लगाने वाले हैं। रितेश का कहना है कि उनकी ये मूर्ति किसानों को समर्पित है। रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक किसान थे इसलिए रितेश भी खुद को किसान का बेटा ही कहते हैं।

रितेश ने गणपति की मूर्ति बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है - अमेरिका में गणेश चतुर्थी मना रहा हूं। एक मूर्ति बनाई है। मैं इसे अपने किसानों को समर्पित कर रहा हूं। मुझे जेनेलिया को भी धन्यवाद बोलना है क्योंकि उन्होंने ही मुझे ये मूर्ति बनाने के लिए प्रेरित किया। भगवान आपको खुशी समृद्धि और प्यार दे।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.