भारत के इस लड़के ने बनाया अपना देश, खुद को घोषित किया राजा और पापा को बनाया प्रधानमंत्री

vineet bajpaivineet bajpai   15 Nov 2017 12:56 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत के इस लड़के ने बनाया अपना देश, खुद को घोषित किया राजा और पापा को बनाया प्रधानमंत्रीइ‍ंदौर के सुयश ने बनाया अपना देश।

भारत के इस लड़के ने अपना खुद का एक देश बना लिया है। खुद वहां का राजा बन गया है और पिता को प्रधानमंत्री बनाया है। ये सुनकर आपको शायद भरोसा न हो, लेकिन ये सच है। इस लड़के का नाम है सुयश दिक्षित। सुयश इंदौर का रहने वाला है। सुयश ने खुद को राजा घोषित करते हुए झंडा भी लहरा दिया है।

सुयश ने एक जगह देखी जो इजिप्ट और सुडान के बीच में पड़ती है जिसमें किसी भी देश का मालिकाना हक नहीं था। वहां उसने अपना देश बना लिया है और नाम 'किंगडम ऑफ दीक्षित' रखा है। सुयश ने फेसबुक पर इस चीज का एलान किया है। सुयश ने खुद को राजा घोषित करते हुए झंडा भी लहरा दिया है। अब वो चाहता है कि यूएन इस इलाके के लिए मान्यता दे। बता दें, जिस इलाके को सुयश ने 'किंगडम ऑफ दीक्षित' रखा है उसका असली नाम ताविल है।

सुयश ने देश नाम ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ रखा है।

सुयश ने फेसबुक पर खुद को राजा घोषित करते हुए कहा- 'मैंने यहां तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर का सफर तय किया है। जब मैं इजिप्ट से निकला तो वहां शूट एंड साइट के ऑर्डर थे। मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकलकर यहां पहुंचा। यहां आने के लिए सड़क भी नहीं थी। ये इलाका पूरा रेगिस्तान से भरा है। यहां 900 स्क्वायर फीट का इलाका किसी देश का नहीं है। यहां आराम से रहा जा सकता है। मैंने यहां पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी डाला है।'

सुयश ने खुद का यहां का राजा और पिता को प्रधानमंत्री घोषित किया है।

सुयश ने 'किंडम ऑफ दीक्षित' की घोषणा करने के बाद अपने पिता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मिलिट्री हेड बनाया है। वहीं उसने खुद को राजा बनाया है। यही नहीं उन्होंने इस देश की वेबसाइट (https://kingdomofdixit.gov.best) भी तैयार की है। उन्होंने कहा- मेरे देश में अभी कई पद खाली हैं। कोई भी अपलाय कर सकता है। जिसपर वो विचार करेंगे।

सुयश ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मैंने यहां पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी डाला है।

आपको बता दें, सुयश से पहले 2014 में एक शख्स जिसका नाम जेरमी हीटन था उन्होंने इस जगह को अपना बताया था। लेकिन सुयश यूएन से मान्यता लेने की कोशिश कर रहे हैं।

सुयश ने अपनी फेसबुक फोस्ट में यहां के बारे में कुछ रोच बातें बताते हुए लिखा है-

  • देश की कुल जनसंख्या सिर्फ 1 है।
  • इस देश की राजधानी का नाम सुयशपुर है।
  • इस देश की स्थापना 5 नवंबर 2017 को हुई।
  • सुयश ने देश का राष्ट्र पशु छिपकली को चुना है। क्योंकि वहां सिर्फ उन्हें छिपकली ही दिखीं हैं।

(सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही है। गाँव कनेक्शन इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.