अशोक वाटिका घूमने गए मोहम्मद शमी, ‘सीता’ लिखने पर हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल
Anusha Mishra 11 Aug 2017 1:43 PM GMT

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी एक बार ट्विटर ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं। हुआ यूं कि मोहम्मद शमी आजकल श्रीलंका गए हुए हैं। वहां वे अशोक वाटिका भी घूमने गए। वही अशोक वाटिका जहां रावण ने माता सीता को कैद किया था। शमी ने अपने इस ट्रिप की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा - टीम इंडिया अशोक वाटिका पहुंची है, जहां रावण ने सीता को कैद करके रखा था। श्रीलंका के सीता एलिया में अशोक वाटिका गार्डन है।
Indiateam arrived Ashok Vatika is the place where Ravana kept the Sita captive.Ashok Vatika is a garden in the Sita Eliya in SriLanka @BCCI pic.twitter.com/3bd0rezspJ
— Mohammed Shami (@MdShami11) August 11, 2017
मोहम्मद शमी के इस ट्वीट पर लोगों ने उनको घेरना शुरू कर दिया और घेरने का मुद्दा था सीता माता को सीता लिखना। उनके इस ट्वीट पर सबसे पहले अंकुर शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - आपको सीता की जगह सीता माता लिखना चाहिए। ध्यान रखिए। वैसे आप एक सच्चे भारतीय हैं और आपको इसका सबूत देने की ज़रूरत नहीं है।
U sud call Maa Seeta instead of seeta. Pls mind it, anyway u r true Indian no need to prove it.
— Ankur Mishra (@Ankur_Mishra_) August 11, 2017
हालांकि अंकुर के इस ट्वीट पर निश्चय कालरा ने उनको जवाब देते हुए लिखा - भगवान का आदर मन से किया जाता है। भगवान कृष्ण को सब कृष्ण ही बोलते हैं।
Come on, Bhagwan Ka aadar man se kiya jata hai, Bhagwan Krishna ko sab Krishna hi bolte hai.
— Nischay Kalra (@NischayKalra) August 11, 2017
Good Pics Shami Bhai
इमरान खान नाम के ट्विटर यूजर ने इस पर व्यंग्य करते हुए लिखा - भाई गाय को माता लिखें या सीता को... बहुत कंफ्यूज़न है यार।
Bhai Cow ko Maa bole ya Seeta ko?? Boht confusion hai yaar
— imran khan (@aman4uall) August 11, 2017
प्रणय कपूर ने लिखा - अब मैं नफरत करने वालों के कमेंट का इंतज़ार कर रहा हूं जो लिखेंगे - ओह आप मुस्लिम हैं... आप वहां कैसे जा सकते हैं?
Now i am just waiting for haters to comment that "Ohh you are a muslim how can you go there" 😂😂😂😂
— Pranay kapoor (@cuteflirt) August 11, 2017
नीरज शर्मा ने चुटकी लेते हुए लिखा - शमी भाई फिर से फतवा आने वाला है।
Shami bhai phir se fatwa aane wala hai...😀😀
— Neeraj Sharma (@neerajunique80) August 11, 2017
यहां ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अशोक वाटिका जाने पर मोहम्मद शमी की तारीफ भी की। देवांशी ने लिखा - हमें आप पर गर्व है शमी, हमें आप जैसे और भारतीयों की ज़रूरत है। धन्यवाद!
So proud of you Shami. We need more Indians like you! Thankyou! 🙂
— Devanshi (@proud_viratian) August 11, 2017
आदित्य गुप्ता ने लिखा - आप सच्चे मुस्लिम हैं। एपीजे अब्दुल कलाम की तरह। आपको सैल्यूट।
You are the true muslim like APJ kalam... Salute to you
— Aditya Gupta (@agupta16) August 11, 2017
उत्सव ने लिखा - मुझे मोहम्मद शमी से प्यार है। वो हिंदुओं का सम्मान करते हैं। साथ ही वो फतवों से भी नहीं डरते।
I just love Muhammad shami. He respects Hindus. Plus he is not scared of fatwas
— Utsav 94 (@Utsavd27994) August 11, 2017
ख़बर लिखे जाने तक मोहम्मद शमी के इस ट्वीट पर 144 लोग रिप्लाइ कर चुके हैं और 750 लोगों ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया है। वहीं 4,257 लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, एक सुर में बोलीं - ‘मैं सिंड्रेला नहीं हूं’
#GujaratRSPolls : अब कौन सी टीम का कैप्टन कहेगा ‘ब्वॉयज प्लेड वेल’
फेसबुक पोस्ट : सरकार किसानों पर अघोषित ‘जजिया’ कर लगा रही ?
More Stories