भारत-पाकिस्तान को मिलाता पीस एंथम सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

Shefali SrivastavaShefali Srivastava   14 Aug 2017 8:21 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत-पाकिस्तान को मिलाता पीस एंथम सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियोवीडियो में दोनों देशों के कलाकार दिख रहे हैं 

लखनऊ। भारत और पाकिस्तान दो ऐसे मुल्क जो अपना स्वतंत्रता दिवस एक दिन के फासले पर ही मनाते हैं लेकिन दोनों देशों के दिलों के फासले बरसों से बढ़ते ही रहे कभी कम नहीं हुए। कभी कश्मीर तो कभी आतंकवाद का मुद्दा बना। ऐसे में दोनों मुल्कों के रिश्तों में तल्खी कम करने के लिए करने के लिए दोनों मुल्कों के कलाकारों ने एक गाने के जरिए अद्भुत प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें- भारत की आजादी के 70 साल का सफर बयां करती किताब

इसे पीस एंथम यानी शांति गान नाम दिया गया है जिसमें दोनों देशों के राष्ट्रगान का संगम है। वीडियो की शुरुआत में पहले पाक कलाकार पाक सरज़मी पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाते हैं इसके बाद भारतीय कलाकार जन मन गण गाते हैं। इनमें कुछ स्टुडियो से तो कुछ लोकेशन से गाते हैं।

इसे शांति समर्थक फेसबुक ग्रुप वॉयस ऑफ राम ने 11 अगस्त को ऑनलाइन शेयर किया है। दोनों ओर सोशल मीडिया पर इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है और लोग इसे शेयर करने से भी नहीं चूकते।

ये भी पढ़ें- आजादी के 70 साल : बुलंदशहर का वो चौक जो बना था 1857 की क्रान्ति का गवाह

वीडियो की शुरुआत इन शब्दों के साथ होती है, 'जब हम कला और शांति के लिए हमारी सीमाएं खोलते हैं' और आखिर में गीत खत्म होता है 'चलो शांति के लिए एक साथ खड़े रहें' ' टैग के साथ। इसे दोनों देश के कलाकारों ने साथ मिलकर गाया है।

ये भी पढ़ें- आजादी के 70 साल : जब सैकड़ों लोगों को एक साथ फांसी दे दी गई थी

ये भी पढ़ें- कैसे शुरू हुआ था आजादी का सबसे ऐतिहासिक आंदोलन, 75 साल पूरे हो रहे हैं

यहां देखें वीडियो -

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.