सहारा रेगिस्तान ढक गया बर्फ की चादर से, लोगों को सता रहा है दुनिया के ख़त्म होने का डर
Anusha Mishra 12 Jan 2018 1:13 PM GMT

अगर आप कभी किसी रेगिस्तान में गए होंगे तो आपने देखा होगा दूर तक फैला बंजर क्षेत्र, जहां सिर्फ रेत ही रेत नज़र आता है। यहां बारिश बहुत कम होती है और सूरज अपनी सारी गर्मी इन रेगिस्तानों में छोड़ देता है। रेगिस्तान का नाम सुनकर भी हमारे मन में यही ख्याल आता है कि वहां गर्मी ही होगी लेकिन आपकी ये सोच बदलती हुई नज़र आती है जब आपको पता चलता है कि दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान अफ्रीका के सहारा मरुस्थल में बर्फवारी हुई। आपको शायद पहली बार में भरोसा ही न हो। लेकिन ये सच है। नारंगी रंग के दूर - दूर तक फैले रेगिस्तान में आपको बर्फ की चादर बिछी नज़र आएगी।
7 जनवरी को, अल्जीरिया के एक छोटे से रेगिस्तानी गाँव एन सेफरा, जिसे 'गेटवे टू द सहारा' भी कहते हैं, जहां आटला पर्वत सहारा रेगिस्तान से मिलता है, में जमकर बर्फवारी हुई। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया कि वहां 16 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई थी।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सहारा के रेगिस्तान में बर्फवारी हुई हो। इससे पहले पिछली साल यानि दिसंबर 2016 में भी सहारा रेगिस्तान में बर्फवारी हुई थी और उससे 37 साल पहले फरवरी 1979 में में सहारा रेगिस्तान में बर्फ गिरी हुई थी।
यह भी पढ़ें : सावधान ! आपके खेत कहीं रेगिस्तान न बन जाएं?
सहारा रेगिस्तान में बर्फवारी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों को ये तस्वीरें लुभावनी लग रही हैं तो कुछ ऐसे हैं जिन्हें बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों पर चिंता भी जताई।
कश्मीर नाम के ट्विटर हैंडल को सहारा के रेगिस्तान में बर्फ की तस्वीर क्रीम बिस्किट की तरह नज़र आई।
Cream biscuit. #SaharaDesert pic.twitter.com/1GAiuWxb3g
— kashmir (@mykashmirmylife) January 10, 2018
बाय के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया - सहारा रेगिस्तान में बर्फ? 40 साल में तीसरी बार? या अल्लाह, ये डरावना है।
Sahara desert snow? 3rd time in 40years? Ya Allah, that's scary
— bye (@Dhannyzx) January 10, 2018
मोहम्मद वेहलिये ने ट्वीट किया - सहारा रेगिस्तान में बर्फ। वैश्विक ठंड असली है।
Snow in Sahara Desert. Global freezing is real pic.twitter.com/S1xaNRSKhj
— Mohamed Wehliye (@WehliyeMohamed) January 10, 2018
प्रोफेसर बिन्स ने ट्वीट किया - इसी तरह दुनिया को ख़त्म होना है.. बर्फ से या आग से।
This is how the world ends, in ice or fire.
— Professor Binns (@Iam_the_Ghost) January 10, 2018
ये भी पढ़ें : इजराइल के किसान रेगिस्तान में पालते हैं मछलियां और गर्मी में उगाते हैं आलू
40 साल से रेगिस्तान को कर रहे हरा-भरा, रेत के टीलों में लगाए 50 हजार से ज्यादा पौधे
इस आदमी ने अकेले रेगिस्तान में बनाया 1360 एकड़ का जंगल, जहां रहते हैं हजारों वन्य जीव
More Stories