सोनिया की हालत में सुधार, दिल्ली के RR Hospital में चल रहा इलाज

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सोनिया की हालत में सुधार, दिल्ली के RR Hospital में चल रहा इलाजgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत आज ‘स्थिर' है और वह दिल्ली के आर्मी रिसर्च एवं रेफरल हॉस्पिटल (RR Hospital) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हैं। सोनिया को कल देर रात तेज बुखार के चलते यहां भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी की सेहत के बारे में कोई जानकारी अभी जारी नहीं की गई है लेकिन कांग्रेस ने कहा है कि चिकित्सकीय देखरेख में उनकी हालत सुधर रही है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया (69 वर्ष) कल आधी रात के करीब दिल्ली लौट आई थीं। उन्हें बीमार होने की वजह से वाराणसी में आठ किलोमीटर का रोडशो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.