IPL : आज रात आठ बजे हैदराबाद में मुंबई-पुणे के बीच होगा फाइनल मुकाबला

गाँव कनेक्शन | May 21, 2017, 11:05 IST

नई दिल्ली। पांच अप्रैल को शुरू हुए IPL 10 का आज फाइलच मैच है। आज हैदराबाद में मुंबई और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच फाइनल मुकाबला होगा। मुंबई दो बार आईपीएल चैम्पियन रह चुकी है। इस बार उसके सामने फाइनल में वो टीम है जो मुंबई को इस आईपीएल में तीन बार हरा चुकी है, पहली बार फाइनल में पहुंची पुणे की टीम फिर बड़ा उलटफेर कर सकती है।

आईपीएल के इस सीजन से पहले मुंबई पिछले दस सालों में दो बार अपना दमकर दिखाकर ही चैम्पियन बनी है। मुंबई की टीम अब तक 4 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। साल 2010 में वो फाइनल नहीं जीत पाई लेकिन 2013 और 2015 में मुंबई ने अपना दम दिखाया चैम्पियन बनी। दोनों ही बार मुंबई ने धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में मात दी।





मुंबई के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है। रोहित शर्मा, लेंडल सिमंस, हार्दिक पांड्या, केरॉन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, कृणाल पांड्या जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाले जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेगन, मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाज भी हैं।

वहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर और ठंडे दिमाग के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी। इस सीजन में वो पुणे टीम के कप्तान तो नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी के सुल्तान जरूर हैं। मुंबई को हराकर ही पुणे ने फाइनल में पहली बार एंट्री मारी है। धोनी ने मुंबई के खिलाफ 26 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए। इस सीजन में धोनी ने 280 रन बनाए हैं।

कप्तान स्टीव स्मिथ, युवा राहुल त्रिपाठी और रहाणे बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं तो गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और वाशिंगटन सुंदर मुंबई को रोकेंगे। उनादकट ने इस सीजन में अब तक 22 तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 8 विकेट निकाले हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • Mumbai
  • mahendra singh dhoni
  • Hyderabad
  • IPL
  • IPL 10
  • IPL 2017
  • Rising Pune Supergiant
  • IPL match match
  • Mumbai-Pune final match
  • Two Time WinnersMumbai Indians
  • Chennai Superkings