मैच के दौरान पिच पर पहुंचकर फैन ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो

Shefali Srivastava | Jan 10, 2017, 19:20 IST
Share
MS DHONI
मैच के दौरान पिच पर पहुंचकर फैन ने छुए धोनी के पैर
मुंबई। ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे इंडिया ए और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल जब क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या बैटिंग कर रहे थे तभी धोनी का एक फैन सिक्योरिटी को सेंधते हुए सीधे पिच पर आ गया और धोनी के पैर छूने लगा।

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उस प्रशंसक को मैदान से बाहर किया। जाहिर है कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच के टिकट भी मुफ्त में बांटे गए इसलिए कई संख्या में धोनी के प्रशंसक ये मैच देखने आए थे।

धोनी ने मैच के दौरान 40 गेंदों में 68 रन बनाए। वह जब मैदान में खेलने के लिए उतरे तो पूरा स्टेडियम प्रशंसकों की धोनी-धोनी की गूंज से भर उठा।

धोनी ने धीमे शुरुआत करते हुए गेम खेला। वह ब्रेक के दौरान हार्दिक से बात कर रहे थे कि तभी उनका एक फैन पवेलियन से भागता हुआ आया धोनी के पैर छूने लगा। इस दौरान धोनी हमेशा की तरह कूल ही नज़र आए और उस शख्स से हाथ भी मिलाया।

Tags:
  • MS DHONI
  • indian cricket team
  • india a vs england practice match
  • brabourne stadium