सरसों और सोयाबीन तेल के दाम में गिरावट
गाँव कनेक्शन 28 July 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। वनस्पति मिलों और फुटकर कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली थोक तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों और सोयाबीन तेल में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। अखाद्य तेल समूह में औद्योगिक मांग बढ़ने से अरंडी तेल में तेजी आई।
बाजार सूत्रों के अनुसार पर्याप्त स्टॉक के बीच फुटकर और वनस्पति मिलों की मांग कमजोर पड़ने से थोक बाजार में सर और सोयाबीन तेल में गिरावट आई।
सरसों एक्सपेलर तेल दादरी के भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 8750 रुपए क्विंटल बंद हुए। सोयाबीन रिफांइड मिल डिलीवरी और सोयाबीन डिगम कांडला तेल के भाव 50 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 6700 रुपए और 6400 रुपए क्विंटल पर रहे।
Next Story
More Stories