पहल पुस्तिका’के आधार पर संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Ajay MishraAjay Mishra   1 April 2017 2:50 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पहल पुस्तिका’के आधार पर संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्रपहली अप्रैल से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

अजय मिश्रा, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। ‘‘पहली अप्रैल से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। कार्यकत्रियों को समय से 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। केंद्र ‘पहल पुस्तिका’ के आधार पर चलेंगे।’’ यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने कही।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर (मुख्य सेविका) को आदेशित किया गया है कि केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केंद्रों पर शत-प्रतिशत आना जरूरी होगा। बच्चों की भी हाज़िरी 90 फीसदी होनी चाहिए। जहां हाजिरी कम होगी वहां पर कार्यकत्री और दोषी पाए जाने पर मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वर्ष 2017-18 में ‘पहल पुस्तिका’ के आधार पर केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इसमें केंद्र को चलाए जाने के बारे में बताया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आगे कहते हैं, "मुख्य सेविकाएं भी केंद्रों का भ्रमण करती रहें। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

साथ ही जो नए निर्देश दिए गए हैं, उस हिसाब से केंद्रों का संचालन हो। उन्होंने बताया कि अगर आंगनबाड़ी केंद्रों पर टूट-फूट हो तो पंचायतीराज विभाग की ओर से ठीक किया जाएगा। बच्चों को पीने योग्य साफ पानी की भी व्यवस्था की जाए। हर केंद्र पर कूड़ादान और झाडू जरूर रखी जाए। हर सप्ताह अनुपालन आख्या भी भेजना होगा।"

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.