कन्नौज में बिजली विभाग की अनोखी पहल, बकाया वसूलने भेंट कर रहे फूल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज में बिजली विभाग की अनोखी पहल, बकाया वसूलने  भेंट कर रहे  फूलबकाया वसूलने फूल भेंट कर नोटिस देते बिजली विभाग के अधिकारी।

अजय मिश्र, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। विद्युत विभाग ने बकाया वसूलने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया है। लोगों को फूल भेंटकर बकाए की नोटिस थमाई जा रही है। साथ ही 100 फीसदी ब्याज माफी योजना की जानकारी भी दी जा रही है। शहर में यह अभियान गुरुवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत पी. राम के नेतृत्व में जेई दीपचंद्र और राजेश कुमार वर्मा ने चलाया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

विभाग के वरिष्ठ अभियंता राजेश कुमार वर्मा कहते हैं, ‘‘गुलाब का फूल बकाएदारों को दिया गया। यह बकाएदारी के निमंत्रण के रूप में है। 50 लोगों को नोटिस भी थमाई गई है। बकाया जमा करने के लिए 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराए।”

ये भी पढ़ें- आधुनिक बूचड़खाने बनाना और उन्हें संचालित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

वे आगे बताते हैं, “10 हजार से दो लाख तक के बकाएदारों को फिलहाल नोटिस दी गई है। इसमें घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र के बकाएदार शामिल हैं। अभियान इंड्रस्ट्रियल एरिया, सरांयमीरा और अंबेडकरनगर क्षेत्र में चला। उन्होंने आगे बताया कि लोगों की मानसिकता बदलने के लिए विभाग फूल बांटकर बता रहा है कि आपका बकाया है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.